अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा विशेष भगवा ध्वज, पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अयोध्या में विवाह पंचमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की नगरी में उत्सव का माहौल है। इसी बीच आज अभिजित मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस धार्मिक समारोह में शामिल होंगे और शास्त्रीय परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण कर धर्म की विजय का प्रतीक स्थापित करेंगे।

आज शिखर पर होगा सनातन के गौरव का पताका, अभिजीत मुहूर्त में PM मोदी राम  मंदिर पर फहराएंगे दिव्य धर्म ध्वज - ram mandir ayodhya flag hoisting pm modi  hoists flag at

ध्वज की खासियत यह है कि यह समकोण त्रिभुजाकार है, जिसकी ऊंचाई 10 फुट और लंबाई 20 फुट है। ध्वज पर दीप्तिमान सूर्य का चित्र है, जो भगवान राम के तेज और वीरता का प्रतीक है, साथ ही ऊपर ‘ॐ’ अंकित है और कोविदार वृक्ष की छवि भी मौजूद है। यह ध्वज पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से बनाया गया है और इसे 161 फुट ऊंचे शिखर पर 42 फुट ऊंचे खंभे पर लगाया जाएगा। इसका त्रिकोणीय डिज़ाइन वाल्मीकि रामायण के वर्णन से प्रेरित है और भगवान राम की दिव्यता, शक्ति और शाश्वत भावना का प्रतीक माना जाता है।

PMO के अनुसार, यह पवित्र भगवा ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा और राम राज्य के आदर्शों का प्रतीक बनेगा।