,

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: BCCI ने दी चेतावनी, बोले- “एक-दो दिन में ट्रॉफी आए वरना ICC में उठाएंगे मामला”

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: BCCI ने दी चेतावनी, बोले- “एक-दो दिन में ट्रॉफी आए वरना ICC में उठाएंगे मामला”

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन जीत को लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली है।
सूत्रों के मुताबिक, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अभी भी अपने अड़ियल रुख पर कायम हैं।

BCCI सचिव बोले ‘ट्रॉफी जल्द लौटेगी भारत’

देवजीत सैकिया कौन हैं, जो बने बीसीसीआई के नए सचिव? अब संभालेंगे जय शाह की  कुर्सी | Who is Devjit Saikia who became the new secretary of BCCI Now he  will take

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि, “एक महीने बाद भी ट्रॉफी न मिलना निराशाजनक है। हमने ACC को 10 दिन पहले पत्र लिखा था, पर कोई जवाब नहीं आया। हमें उम्मीद है कि ट्रॉफी अगले एक-दो दिनों में मुंबई स्थित बीसीसीआई कार्यालय पहुंचेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम 4 नवंबर को यह मामला ICC के सामने रखेंगे।”

भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया था इनकार

फाइनल मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। नकवी खुद पुरस्कार देना चाहते थे, लेकिन भारतीय टीम इसके लिए तैयार नहीं हुई। नाराज होकर नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने उसे ACC के ऑफिस में बंद करवा दिया।

अब भी टस से मस नहीं हुए नकवी

मोहसिन नकवी अभी भी इस बात पर अड़े हैं कि ट्रॉफी भारत को दी जाएगी, लेकिन वे इसे खुद अपने हाथों से देना चाहते हैं। बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक अनुरोध भेजा जा चुका है, मगर अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…