,

Agra Tiranga Rally: आगरा में निकली भव्य तिरंगा रैली, ‘एक यात्रा बलिदानियों के नाम’ से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Agra Tiranga Rally

रिपोर्टर: फरहान खान

Agra Tiranga Rally स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आगरा में राष्ट्रप्रेम और बलिदानियों के सम्मान को समर्पित “एक यात्रा बलिदानियों के नाम” तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। नगर निगम परिसर से शुरू हुई यह रैली एमजी रोड और दीवानी मार्ग से होते हुए खंदारी कैंपस पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर में उत्साह का माहौल बना दिया।

रैली को जनपद प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Agra Tiranga Rally देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा माहौल

Agra Tiranga Rally तिरंगा यात्रा में भारत स्काउट एवं गाइड, एनएसएस, एनसीसी तथा विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियों और “वंदे मातरम्” तथा “भारत माता की जय” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

रैली के खंदारी कैंपस पहुंचने पर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया गया।

Agra Tiranga Rally तिरंगा मेले का शुभारंभ, हर घर तिरंगा अभियान को मिला बढ़ावा

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित तिरंगा मेले का उद्घाटन प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने फीता काटकर किया। मेले में ओडीओपी, खादी ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्टॉल लगाई गईं।

अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाषा, धर्म और क्षेत्र अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन देश की पहचान एक है और तिरंगा हम सभी को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए “हर घर तिरंगा” अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगरायुक्त संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजाद भगत सिंह, एडीए सचिव संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और नागरिक उपस्थित रहे।

Read this: Dabra Tiranga Yatra: डबरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे पुलिसकर्मी और नगरवासी

Pakistan के पूर्व क्रिकेटर आकिब जावेद की बेटी उकबा की Christian रीति-रिवाज से शादी, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा हेड कोच

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर

Kolkata Car Accident: ड्राइविंग सीखते समय दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार, महिला की मौत

Kolkata Car Accident पश्चिम बंगाल के केष्टपुर प्रफुल्ल कानन इलाके में कार

इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पीछे

Awarapan 2: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026

Balochistan में पाकिस्तानी हवाई हमलों का दावा, 30 नागरिकों की मौत; F-16 से बमबारी का आरोप

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना और बलूच विद्रोही संगठनों के बीच

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद मलबे में मिला नवजात, कई लोगों की मौत

Colombia: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद राहत और

बेंगलुरु जेल में Prajwal Revanna की बैरक से Android फोन बरामद, अधिकारी निलंबित

Prajwal Revanna: बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में बंद पूर्व सांसद

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से