अभिषेक बनर्जी होंगे TMC की ओर से डेलिगेशन में शामिल, ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान की जगह किया चयन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से एक अहम फैसला लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी को डेलिगेशन में शामिल करने का निर्णय लिया है। वह पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान सांसद यूसुफ पठान की जगह प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने की ममता बनर्जी से बातचीत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने इस विषय पर ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत के दौरान रिजिजू ने ममता से प्रतिनिधिमंडल में TMC के प्रतिनिधि को लेकर सलाह नहीं लेने पर खेद जताया और उनसे नए नाम का सुझाव मांगा। इसके बाद ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के नाम की सिफारिश की, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

पार्टी के भीतर संतुलन और राजनीतिक संदेश

TMC के इस फैसले को पार्टी के भीतर संतुलन बनाने और राष्ट्रीय स्तर पर अभिषेक बनर्जी की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। यूसुफ पठान की जगह अभिषेक को चुनना यह दर्शाता है कि पार्टी अब रणनीतिक स्तर पर अपने वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय मंच पर आगे ला रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र