धनबाद में गांजा बेचने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो किलो गांजा बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A person selling ganja arrested in Dhanbad, two kg ganja recovered

रिपोर्ट: राजेश गोयल

धनबाद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोपनीय सूचना के आधार पर धोबी मुहल्ला चिरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी में गांजा बिक्री में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने दो किलो गांजा भी बरामद किया है।

किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा

जानकारी के अनुसार, संजित साव, पिता बाबुलाल साव, निवासी धोबी मुहल्ला, चिरागोड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी, गली नं०-3, थाना एवं जिला धनबाद, अपनी किराना दुकान की आड़ में गांजा बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को जब इस बारे में पुख्ता सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल छापामारी के निर्देश दिए।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई छापामारी टीम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) श्री नौसाद आलम के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई, जिसमें शामिल थे:

पु०अ०नि० सुजीत कुमार सिंह

पु०अ०नि० मुकेश हेम्ब्रम

महिला पु०अ०नि० संगीता कुमारी रजवार

तथा सशस्त्र बल, धनबाद थाना

इस टीम ने संयुक्त रूप से संजित साव के घर पर छापा मारा और 01-01 किलो के दो गांजा पैकेट (कुल वजन 02 किलोग्राम) बरामद किए।

पहले भी जा चुका है जेल

गिरफ्तार अभियुक्त संजित साव कोई नया नाम नहीं है। वह पहले भी विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था और जेल भेजा गया था। बावजूद इसके, उसने फिर से इस अवैध कारोबार की शुरुआत कर दी थी।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त:
संजित साव, पिता बाबुलाल साव, निवासी धोबी मुहल्ला, चिरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी, गली नं०-3, थाना व जिला धनबाद

बरामद सामान:
दो पैकेट गांजा (प्रत्येक 1 किलो), कुल वजन – 02 किलोग्राम

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। संभावना है कि पूछताछ के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता का भी खुलासा हो सकता है।

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

Jamshedpur : संथाली छात्रों को ‘D ग्रेड’ मिलने पर बवाल; ओल चिकी लिपि के अपमान का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 8वीं बोर्ड के