पखांजूर-बांदे स्टेट हाईवे पर चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने दिखाया सूझबूझ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A moving truck caught fire on Pakhanjur-Bande State Highway, the driver showed presence of mind

पखांजूर से बांदे की ओर जा रही स्टेट हाईवे 25 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। यह हादसा पखांजूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम PV 131 के पास हुआ।

ट्रक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और अपनी जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों की सहायता से पानी टैंकर का उपयोग कर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है और इसे अज्ञात बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा सड़क सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच की अनिवार्यता की ओर एक बार फिर संकेत करता है।

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला