,

Jammu-Kashmir Election Result 2024: कांग्रेस- NCP गठबंधन ने बहुमत का आकड़ा किया पार, जानिए BJP का हाल

Jammu-Kashmir Election Result 2024:

जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई हैं। शुरूआती रूझान से ही वहां कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन को अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। और अब तो बहुमत का आकड़ा भी पार कर लिया है। बता दें, यहां 10 सालों के बाद चुनाव हो रहे हैं। इसी बीच जम्मू कश्मीर में नेशनल कांग्रेस कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को पॉजिटिव परिणाम की उम्मीद जताते हुए कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दे दी है। उन्होंने कहा कि, मैं अपने सभी सहयोगियों को आज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमने अच्छी लड़ाई लड़ी और अब, इंशाअल्लाह, नतीजे उसी को दर्शाएंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन PDP का लेगा समर्थन

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी ने समर्थन की पेशकश नहीं की है और उन्होंने नतीजे आने तक सभी अटकलों पर विराम लगाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने पिता फारूक अब्दुल्ला की बयान पर कहा था कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पीडीपी का समर्थन लेगा, भले ही उसे इसकी जरूरत न हो, क्योंकि “हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना है।”

क्या कहते हैं अब तक के आकड़े

जम्मू-कश्मीर चुनाव आयोग की ओर अब तक जारी 90 विधानसभा सीटों के रुझानों के मुताबिक जेकेएनसी-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जेकेएनसी 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने भी दहाई का आकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस के 10 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बीजेपी 25, पीडीपी 5, जेपीसी 2, सीपीआई(एम) और डीपीएपी 1-1 और निर्दलीय उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. महादेव सट्टा केस में सौरभ…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. तूफान 'मुरासु' से भीगेंगे…

Barwani Ganja : 41 लाख की गांजे की खेती पकड़ी, खेत से मिले 1716 पौधे; आरोपी फरार

रिपोर्ट- दिलावर खान Barwani Ganja : बड़वानी, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में…

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…