,

झारखंड की  बड़ी खबरें: 30 सितंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की बड़ी खबरें: 30 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में लगातार घटनाओं और फैसलों से सुर्खियां बन रही हैं। कहीं पुलिस ने ठगी गैंग का भंडाफोड़ किया, तो कहीं त्योहारों के बीच हादसे और मौसम अलर्ट ने लोगों का ध्यान खींचा। पढ़िए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें:


1. जामताड़ा: 89 लाख की ठगी करने वाला गैंग पकड़ा गया

जामताड़ा पुलिस ने ठगी करने वाले एक गैंग को पकड़ लिया है। यह गिरोह दूसरों की जमीन और मकान दिखाकर धोखाधड़ी करता था। इन्होंने एक रिटायर्ड ईसीएल कर्मचारी से 89 लाख रुपये ठग लिए थे।

2. कोडरमा: युवक ने लगाई फांसी

कोडरमा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह कई सालों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और इलाज चल रहा था।

3. बोकारो: 45वां दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

बोकारो सेक्टर-2 में 45वां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। पंडाल गुजरात के नीलकंठ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। उद्घाटन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया।

4. कोडरमा: तालाब में डूबने से महिला की मौत

कोडरमा में बिरहोर समुदाय की एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते रहे। घटना नहाने के दौरान हुई।

5. धनबाद: रसोईघर में मिला 9 फीट का अजगर

धनबाद जिले में एक घर के किचन में 9 फीट लंबा अजगर निकल आया। सूचना पर पहुंचे स्नेक कैचर ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सौंपने की तैयारी की।

6. झारखंड मौसम अपडेट: मॉनसून विदाई के बाद भी बारिश

झारखंड से इस बार 10 सालों में सबसे जल्दी मॉनसून विदा हुआ है। बावजूद इसके, बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन की वजह से धनबाद समेत 10 जिलों में 2 और 3 अक्टूबर को हल्की बारिश के आसार हैं।

7. जमशेदपुर: हाईटेक ज्वाइंट पुलिस स्टेशन बनेगा

जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में 19 करोड़ रुपये की लागत से हाईटेक ज्वाइंट पुलिस स्टेशन बनेगा। इसमें साइबर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, एससी-एसटी और महिला थाने एक ही छत के नीचे संचालित होंगे।

8. बोकारो स्टील प्लांट हादसा

बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में बड़ा हादसा हुआ। काम के दौरान मजदूरों पर खौलता हुआ लोहा गिर गया, जिससे तीन ठेका मजदूर झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

9. झारखंड में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर बैन

त्योहारों के दौरान झारखंड सरकार ने सख्ती बरतते हुए रात 10 बजे के बाद धार्मिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में लाउडस्पीकर, डीजे और म्यूजिक सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

10. पटना: 4 मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स, रहना-खाना फ्री

इंडो-डैनिश टूल रूम और जमशेदपुर टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर के सहयोग से पटना में 6 अक्टूबर से चार मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो रहे हैं। इनमें AC और फ्रिज रिपेयरिंग सहित कई टेक्निकल कोर्स शामिल हैं।कोर्स पास करने के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर मौके मिल सकते हैं।

Bhopal: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, भोपाल-विदिशा फोरलेन को मंजूरी; 1757 करोड़ से होगा निर्माण

by: आकाश सेन, विशेष संवाददाता Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता

Rajgarh Accident: राजगढ़ हादसे के बाद धांसड़ गांव में मातम, एक साथ उठीं 6 अर्थियां, नम हुई हर आंख

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Rajgarh Accident देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र के

Delhi Police Alert: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट, 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी

Delhi Police Alert स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा