5 घंटे यमुना की उफनती धारा में अटका स्टीमर, थमी रही 25 लोगों की सांसे. ऐसे बचाई जान..

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
firozabad-yamuna-steamer-accident-25-grameen-rescue

by: vijay nandan

फ़िरोज़ाबाद: भारी बारिश और बाढ़ से दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के प्रदेशों में हाहाकार मचा है। रविवार का दिन यमुना किनारे के लोगों के लिए सांसें थाम देने वाला रहा। नगला सिंघी क्षेत्र के रामगढ़ जय श्री बाबा आश्रम के पास यमुना की तेज़ धार में 25 ग्रामीणों से भरा स्टीमर अचानक रुक गया। एक महिला और आठ मासूम बच्चे भी उस नाव पर सवार थे। सब्ज़ी और चारा लेने खेत पार गए ये लोग जब लौट रहे थे, तभी उनका स्टीमर बीच धारा में फंस गया।

लकड़ी के फंसने से इंजन बंद हुआ और स्टीमर बबूल के डूबे पेड़ों के पास अटक गया। उस वक्त हर आंख में डर था, हर सांस में दुआ थी। मगर ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं खोई। पेड़ों की शाखाओं से स्टीमर को बांधकर उन्होंने बहाव में बहने से बचा लिया।

घटना की खबर मिलते ही पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ अमरीश कुमार, तहसीलदार राखी शर्मा और नगला सिंघी व टूंडला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम बचाव कार्य में जुट गई।

बच्चों और महिलाओं के साथ टापू पर फंसे लोगों ने हिम्मत नहीं हारी

इस बीच, रामगढ़ के ही रमेश चंद्र, पवन, प्रेमचंद्र, गौरव, धीरेंद्र, सुनील कुमार जैसे ग्रामीण सात ट्यूब लेकर दौड़े आए। रस्सियों के सहारे उन्होंने स्टीमर में फंसी लकड़ी को निकाला और लोगों की हिम्मत बनकर खड़े रहे।

करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब 25 ज़िंदगियां सुरक्षित किनारे आईं, तो सबने राहत की सांस ली। दोपहर ढाई बजे शुरू हुआ यह बचाव अभियान शाम साढ़े छह बजे तक चलता रहा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यमुना के बढ़ते जलस्तर और तेज़ बहाव के बीच नाव या स्टीमर से नदी पार करने से बचें। मगर रविवार का यह वाक़या याद दिलाता है कि जब हिम्मत, प्रशासन और समाज एक साथ खड़े होते हैं, तो सबसे कठिन हालात भी मात खा जाते हैं।

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. गर्लफ्रेंड से नाराज युवक

MP: Top 10

1. भोपाल में कचरा प्लांट में भीषण आग भोपाल के अन्ना नगर

Aaj ka Panchang: वैशाख शुक्ल दशमी पर बन रहे शुभ योग, जानें राहुकाल और राशिफल

वैशाख शुक्ल दशमी तिथि और रविवार का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि: प्रेम और परिवार में खुशियां आज का दिन आपके लिए

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly