राजिम: खेत में मिले सड़े-गले शव का खुलासा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rajim: Disclosure of the rotten dead body found in the field

रिपोर्ट- नेमिचंद बंजारे

शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आई थी मौत

राजिम। गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में खेत से मिले सड़े-गले शव के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की मौत विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई थी। आरोपी ने खेत में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए करंट बिछाया था, जिसकी जद में आने से मृतक की जान चली गई।

खेत से बरामद हुआ था शव

बीते दिनों जरगांव के खपरा पारा के खेत में सड़ी-गली हालत में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान गंगाधर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया था कि वह 27 अगस्त को बाजार से लौटने के बाद से लापता था।

करंट की जद में आई थी मौत

पुलिस की जांच में सामने आया कि गंगाधर की मौत खेत में करंट बिछाए गए तारों के कारण हुई। आरोपी जगत राम कमार ने खेत में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का जाल बिछाया था। दुर्भाग्य से उसी में फंसकर गंगाधर की मौत हो गई।

सबूत मिटाने की कोशिश

घटना के बाद आरोपी ने विद्युत तार को छुपाने की कोशिश की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। लेकिन गहन जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई।

आरोपी गिरफ्तार

छुरा पुलिस ने आरोपी जगत राम कमार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,