Raipur Politics : विशेष सत्र के मुद्दों पर उठाए सवाल, महिला आरक्षण और सरकार के कामकाज पर चर्चा की चुनौती
Raipur Politics :रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है।बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहले इसे निंदा प्रस्ताव से जोड़ा था, जबकि राज्यपाल की अधिसूचना में ‘महत्वपूर्ण विषय’ का उल्लेख है। उन्होंने महिला आरक्षण पर चर्चा कराने के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह बिल 2023 में संसद में पास हो चुका है, ऐसे में विधानसभा में इसकी प्रासंगिकता क्या है। बैज ने सरकार को चुनौती दी कि वह अपने ढाई साल के कामकाज और ‘मोदी की गारंटी’ पर चर्चा कराए, कांग्रेस इसके लिए तैयार है।

Raipur Politics :पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लेकर भी बैज ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में चालान के नाम पर आम जनता से वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि लोगों को ज़ेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन के चालान भेजे जा रहे हैं, जबकि कई जगह ये व्यवस्थाएं मौजूद ही नहीं हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
Raipur Politics : कमिश्नर प्रणाली, बिजली कटौती और भारतमाला मामले में भी सरकार को घेरा
Raipur Politics :बिजली कटौती के मुद्दे पर बैज ने कहा कि राज्य में अघोषित बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय ‘बिजली बिल हाफ योजना’ से लोगों को राहत मिलती थी, जबकि अब बिजली महंगी हो गई है और कटौती भी बढ़ गई है।इसके अलावा, भारतमाला परियोजना में कथित गड़बड़ी और ईडी की कार्रवाई को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले में बड़े नेताओं को बचाया जा रहा है और केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई हो रही है।
Raipur Politics :वेदांता प्लांट हादसे पर बैज ने कहा कि कांग्रेस की जांच के बाद FIR तो दर्ज हुई, लेकिन अब तक उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों को बचाने में लगी है।
read more : Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

