,

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सेना में लिंग आधारित सीट आरक्षण खत्म, योग्यता के आधार पर होगा चयन

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, भारतीय सेना की जज एडवोकेट जनरल (JAG) शाखा में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित करने की नीति को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया में लैंगिक भेदभाव नहीं होना चाहिए और चयन केवल उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर किया जाए।

पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग सीटें — अब खत्म

जस्टिस मनमोहन और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि पुरुषों के लिए 6 और महिलाओं के लिए 3 सीटें तय करना पूरी तरह से मनमाना है। यह नीति समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करती है। कोर्ट के मुताबिक, कार्यपालिका किसी भी लिंग के लिए सीटें आरक्षित नहीं कर सकती और न ही भर्ती की आड़ में इसे लागू कर सकती है।

2:1 आरक्षण नीति रद्द

यह मामला उस नीति से जुड़ा था जिसमें JAG कोर में पुरुषों के लिए महिलाओं की तुलना में दोगुनी सीटें तय की गई थीं। कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा—

“लैंगिक तटस्थता का अर्थ यह है कि सबसे योग्य उम्मीदवारों का चयन हो, चाहे वे पुरुष हों या महिला।”

केंद्र सरकार और सेना को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि JAG भर्ती में संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाए, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार शामिल हों। किसी भी लिंग के लिए सीटों का अलग-अलग कोटा न रखा जाए। अगर चयनित सभी उम्मीदवार महिलाएँ निकलती हैं, तो भी उन सभी को नियुक्ति दी जानी चाहिए।

इस मामले में याचिका दायर कर यह चुनौती दी गई थी कि सेना की मौजूदा नीति महिलाओं के लिए अवसरों को सीमित करती है। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि यह नीति संविधान में दिए गए समान अवसर के अधिकार के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस तर्क से सहमति जताते हुए भर्ती प्रणाली में सुधार का निर्देश दिया।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण