Governance Review Meeting: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की सख्त चेतावनी, भ्रष्टाचार और अपराध पर होगी कड़ी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Governance Review Meeting

Governance Review Meeting: रायपुर में आज मंत्रालय में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग की प्रगति, लंबित कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की समीक्षा बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाती हैं, ताकि अधिकारियों को स्पष्ट दिशा और लक्ष्य दिए जा सकें और कार्यों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

Governance Review Meeting: उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कामकाज की गहराई से समीक्षा की जा रही है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि कौन से कार्य पूरे हो चुके हैं और कौन से अभी लंबित हैं। अधिकारियों को स्पष्ट टारगेट दिए गए हैं, ताकि योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Governance Review Meeting: समीक्षा बैठक में विभागीय प्रगति और लंबित मामलों पर हुई चर्चा, अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य

वहीं, एक मई से शुरू होने वाले “सुशासन तिहार” को लेकर भी मंत्री ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा, जिसमें सरकार की योजनाओं, उनके क्रियान्वयन और आम जनता तक पहुंचने वाले लाभ की समीक्षा की जाएगी। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां अधिकारी मौजूद रहेंगे और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।

Governance Review Meeting: सुशासन तिहार की तैयारी तेज, भारतमाला परियोजना और अपराध पर सरकार का सख्त रुख

भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी को लेकर मंत्री वर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इसमें संलिप्त कोई भी व्यक्ति—चाहे अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि-बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि जांच लगातार जारी है और आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में ऐसे मामलों में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

read also: Food Adulteration Drive : खैरागढ़ में मिलावटी खाद्य और नकली दवाओं पर सख्ती, 15 दिन का विशेष अभियान शुरू

प्रदेश में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरी प्रणाली लागू की गई है और सरकार अपराध पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। खासतौर पर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर