,

Gwalior Crime: ग्वालियर में बेखौफ बदमाश! ड्यूटी से लौट रहे युवक पर पीछे से फायरिंग, कंधे में लगी गोली

Gwalior Crime

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Crime शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार इलाके में देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने पीछे से फायरिंग कर दी। गोली युवक के कंधे में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घर लौटते समय पीछे से किया हमला

Gwalior Crime जानकारी के अनुसार नारायण विहार निवासी सचिन श्रीवास रोज की तरह ड्यूटी खत्म करने के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

गोली कंधे में लगने के बाद सचिन सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

Gwalior Crime सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल सचिन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल सचिन बयान देने की स्थिति में नहीं हैं, जिसके कारण हमले की असली वजह सामने नहीं आ सकी है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमला पुरानी रंजिश, किसी विवाद या अन्य वजह से किया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Gwalior Crime फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

इसके साथ ही पुलिस घायल युवक के परिजनों और उसके साथ काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। देर रात हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

Read this: Schools Krishna Janmashtami Controversy : मुस्लिम स्कॉलर को आयोजन पर आपत्ति,शिक्षा के मंदिर में धर्म की पाठशाला क्यों ?

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…