,

Balram Krishi Mahotsav Dabra: डबरा में बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियां तेज, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया स्थल निरीक्षण

Balram Krishi Mahotsav Dabra

संवाददाता: संतोष सराबगी

Balram Krishi Mahotsav Dabra बलराम कृषि महोत्सव को लेकर डबरा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान डबरा पहुंचीं और प्रस्तावित महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए।

16 विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनी की तैयारियों की ली जानकारी

Balram Krishi Mahotsav Dabra कलेक्टर रुचिका चौहान ने महोत्सव स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता सहित 16 विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉल और प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग किसानों को उनकी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराएं।

किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक से जोड़ने पर जोर

Balram Krishi Mahotsav Dabra प्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन, स्मार्ट सिंचाई और शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना है।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें कृषि क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों और तकनीकों की जानकारी मिल सके।

छह कृषि संकल्पों पर रहेगा विशेष फोकस

Balram Krishi Mahotsav Dabra महोत्सव के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती, हर खेत को पानी, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, एफपीओ को बढ़ावा और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ जैसे छह प्रमुख कृषि संकल्पों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डबरा, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read this: Khabar hatke: घर में कदम रखते ही बदल जाता है राज्य! एक कमरे में महाराष्ट्र, दूसरे में तेलंगाना

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और