,

Basukinath Dham: सावन की अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Basukinath Dham

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम

Basukinath Dham सावन की अंतिम सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास का मेला क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे।

कांवरियों के साथ डाक बम श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़

Basukinath Dham सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम में आस्था का अलग ही नजारा देखने को मिला। बड़ी संख्या में बोल बम कांवरिया पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे और अरघा के माध्यम से बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक किया।

वहीं, भागलपुर के बरारी घाट से गंगाजल लेकर हंसडीहा के रास्ते बासुकीनाथ पहुंचने वाले डाक बम श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी संख्या रही। निर्धारित प्रक्रिया के तहत टोकन प्राप्त करने के बाद इन श्रद्धालुओं को पेड़ा गली द्वार से मंदिर में प्रवेश कराया गया।

सुबह 3 बजे खुला मंदिर का पट, कतारबद्ध होकर हुआ जलाभिषेक

Basukinath Dham अंतिम सोमवारी को संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट तड़के करीब 3 बजे खोले गए। इसके बाद श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतार में लगाकर मंदिर में प्रवेश कराया गया। अरघा के माध्यम से भक्तों ने बाबा को जल अर्पित किया।

बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। भक्तों का कहना था कि सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक करना उनके लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का विषय है।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और CCTV से निगरानी

Basukinath Dham श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार के साथ-साथ मेला क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पूरे क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को दर्शन और जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके।

अंतिम सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में उमड़ी भीड़ ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। चारों ओर गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।

Read this: Swine Flu Symptoms: तेज बुखार से सांस लेने में दिक्कत तक, H1N1 के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…