,

Bhopal: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच कार्रवाई

/bhopal-raksha-bandhan-food-safety-department/

Report by: Ajay Nigam

Bhopal: आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज ISBT बस स्टैंड एवं नादरा बस स्टैंड पर सघन जांच कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान विशेष रूप से बाहर से भोपाल में परिवहन के माध्यम से लाए जा रहे मावा एवं मिल्क केक की जांच की गई। नादरा बस स्टैंड पर नागपुर के रास्ते भोपाल लाए जा रहे मावा एवं मिल्क केक की जांच के दौरान खाद्य सामग्री में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी संदेह होने पर संबंधित खाद्य सामग्री को जब्त किया गया तथा आवश्यक नमूने जांच हेतु लिए गए।

Bhopal: जांच में पाया गया कि—

  1. मावा की बुकिंग अरीहंत डेयरी, भोपाल के नाम पर की गई थी। मावा की कुल मात्रा 150 किलोग्राम थी, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹45,000 है।
  2. मिल्क केक की बुकिंग Lovely Sweets, सब्जी मंडी, भोपाल के नाम पर की गई थी। मिल्क केक की कुल मात्रा 166 किलोग्राम थी, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹33,000 है।

इस प्रकार कार्रवाई के दौरान कुल 316 किलोग्राम मावा एवं मिल्क केक, अनुमानित बाजार मूल्य ₹78,000, जब्त किया गया।

जब्त खाद्य सामग्री के नमूने नियमानुसार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रक्षाबंधन एवं आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए मावा, मिल्क केक, मिठाई, घी, पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बाहर से भोपाल में परिवहन कर लाई जा रही खाद्य सामग्री की भी लगातार जांच की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग, जिला भोपाल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे खाद्य सामग्री विश्वसनीय एवं वैध खाद्य पंजीयन/लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों से ही खरीदें तथा संदिग्ध खाद्य सामग्री के संबंध में तत्काल विभाग को सूचना दें।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…