,

Municipal corporation protest: नगर निगम सभा में हंगामा, महिला आरक्षण पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

Municipal corporation protest

Municipal corporation protest: नगर निगम की विशेष सामान्य सभा इस बार भारी हंगामे और राजनीतिक तनाव के बीच सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के लिए जनजागरूकता अभियान पर चर्चा करना था, लेकिन शुरुआत से ही माहौल गरमा गया और सभा विवादों में घिर गई।

Municipal corporation protest: महापौर मीनल चौबे समेत भाजपा पार्षद काले कपड़ों में पहुंचे, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

सभा में महापौर मीनल चौबे सहित भाजपा पार्षद काले कपड़े पहनकर पहुंचे और महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बैठक शुरू होने से पहले ही “कांग्रेस शर्म करो” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर निंदा प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।

Municipal corporation protest: निंदा प्रस्ताव पर गरमाई बहस, जल संकट मुद्दे को एजेंडा में न शामिल करने पर विपक्ष नाराज

दूसरी ओर, विपक्ष ने शहर में बढ़ते जल संकट के मुद्दे को उठाने की मांग की, लेकिन सभापति ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस विषय पर सहमति नहीं बन पाई है, इसलिए इसे एजेंडा में शामिल नहीं किया जा सकता। इस फैसले से विपक्ष और अधिक आक्रोशित हो गया और सभा में हंगामा बढ़ गया।

read also: Food Adulteration Drive : खैरागढ़ में मिलावटी खाद्य और नकली दवाओं पर सख्ती, 15 दिन का विशेष अभियान शुरू

हालांकि, नगर निगम में भाजपा के पास दो-तिहाई से अधिक बहुमत होने के चलते निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया गया। अंत में काली साड़ी पहने महिला पार्षदों के समूह ने सभापति को प्रस्ताव की प्रति सौंपते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…