,

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

https://swadeshlive.com/canada-diljit-dosanjh-khalistan-protest/

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद खड़ा हो गया। वैंकूवर में चल रहे ‘औरा-2026’ लाइव शो के दौरान खालिस्तान समर्थक पहुंचे और कार्यक्रम में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ भी नारे लगाए और सिंगर पर राजनीतिक आरोप लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Canada: कॉन्सर्ट में झंडे लहराए, सिक्योरिटी से भिड़े समर्थक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शो के दौरान कुछ लोग अचानक झंडे लेकर सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जब सिक्योरिटी टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Canada: दिलजीत पर लगाए राजनीतिक आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दिलजीत दोसांझ पर आरोप लगाया कि वे विदेश में रह रहे सिख समुदाय को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीब लाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आगे के कॉन्सर्ट्स में भी विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

Canada: SFJ से जुड़े लोगों की मौजूदगी का दावा

बताया जा रहा है कि इस विरोध में शामिल कुछ लोग Sikhs For Justice से जुड़े थे, जो भारत में प्रतिबंधित संगठन है। इन पर खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं।

Canada: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और भीड़ में कुछ लोग ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में सुरक्षा कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखी जा सकती है।

Canada: पहले भी कई बार निशाने पर रहे दिलजीत दोसांझ

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ को इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी Sikhs For Justice और खालिस्तान समर्थकों ने उनके कई अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट्स को लेकर विरोध जताया है।

2025 में टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के एक प्रोमो में अमिताभ बच्चन के पैर छूने के बाद भी उन्हें निशाना बनाया गया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में हुए उनके कॉन्सर्ट्स के दौरान भी इस तरह के प्रदर्शन देखने को मिले थे।

Canada: विदेशी कॉन्सर्ट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद विदेशों में भारतीय कलाकारों के लाइव कॉन्सर्ट्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रहे विरोध और धमकियों के बीच आयोजकों और प्रशासन के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

read also: शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…