,

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में हाल ही में हुए उपद्रव ने पूरे गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उत्पात मचाने से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Village Violence Incident: उपसरपंच और महिला कमांडो के घर पहुंचकर दी जान से मारने व जलाने की धमकी

मामला तब गंभीर हो गया जब उपद्रवियों ने गांव के उपसरपंच रोशन लाल साहू और महिला कमांडो राजकुमारी वर्मा के घर पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि उपद्रवी अपने हाथों में डंडा, रॉड और सब्बल लेकर पहुंचे और घर के दरवाजे पर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और पेट्रोल डालकर घर को आग लगाने की बात भी कही।

Village Violence Incident: चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन

इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिससे पीड़ित परिवार और अधिक दहशत में आ गया। घटना के बाद उपसरपंच और महिला कमांडो ने भाटापारा ग्रामीण थाने पहुंचकर चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

read also: Food Adulteration Drive : खैरागढ़ में मिलावटी खाद्य और नकली दवाओं पर सख्ती, 15 दिन का विशेष अभियान शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…