,

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

https://swadeshlive.com/washington-dc-mayor-election-rini-sampath/

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय मूल की उम्मीदवार रिनी संपत की दावेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। अब उन्हें अमेरिकन हिंदू कोएलिशन (AHC) का भी समर्थन मिल गया है, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

Washington DC: तमिलनाडु से अमेरिका तक का सफर

रिनी संपत का जन्म तमिलनाडु के तेनी जिले में हुआ था। वे महज 7 साल की उम्र में अमेरिका चली गई थीं। पेशे से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रिनी पिछले एक दशक से ज्यादा समय से वाशिंगटन डीसी में रह रही हैं और अब वहां के मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में हैं।

Washington DC: AHC ने ISKCON मंदिर में किया समर्थन का ऐलान

AHC ने डीसी स्थित ISKCON Temple में रिनी संपत के समर्थन में एक बैठक आयोजित की। इस दौरान संगठन ने आधिकारिक तौर पर उन्हें समर्थन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में समुदाय के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे और रिनी की उम्मीदवारी को ऐतिहासिक बताया गया।

Washington DC: डेमोक्रेटिक प्राइमरी में उतरीं, 16 जून को मुकाबला

रिनी संपत डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्राइमरी चुनाव लड़ रही हैं, जो 16 जून को होगा। इस चुनाव में उनका मुकाबला जेनीस लुईस जॉर्ज और केन्यन मैकडफी जैसे उम्मीदवारों से माना जा रहा है।

Washington DC: ‘Fix the Basics’ और ‘A New DC’ है मुख्य एजेंडा

रिनी संपत का चुनावी एजेंडा ‘Fix the Basics’ और ‘A New DC’ पर आधारित है। उनका कहना है कि शहर की मूलभूत समस्याओं को ठीक करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Washington DC: रिनी संपत ने किए ये बड़े वादे

रिनी संपत ने वादा किया है कि यदि वे मेयर चुनी जाती हैं, तो सड़कों के गड्ढों को भरना, पोटोमैक नदी में होने वाले वेस्टवाटर स्पिल को रोकना, महंगाई को कम करना और 911 इमरजेंसी सेवाओं की प्रतिक्रिया समय में सुधार करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Washington DC: वाशिंगटन डीसी में डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा

वाशिंगटन डीसी में लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी का दबदबा रहा है। वर्ष 1975 से मेयर पद के चुनाव शुरू होने के बाद से अब तक यहां कोई रिपब्लिकन मेयर नहीं चुना गया है। शहर का प्रशासन एक निर्वाचित मेयर और 13 सदस्यीय जिला परिषद द्वारा संचालित होता है।

READ ALSO: ISIS का नाइजीरिया में बड़ा हमला, आतंकियों ने गांव में की अंधाधुंध फायरिंग, 29 लोगों की मौत

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…