11.79 लाख रुपये की फर्जी लूट, कर्ज चुकाने के लिए रची कहानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fake robbery of Rs 11.79 lakh, story made up to pay off debt

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुछेली गांव के पास हुई 11 लाख 79 हजार रुपये की कथित लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह कोई असली लूट नहीं, बल्कि आरोपी की खुद की बनाई साजिश थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से नगदी रकम और लैपटॉप बरामद कर लिया है।

कैसे रची गई फर्जी लूट की कहानी

इस पूरे मामले में आरोपी दीपेश देवांगन, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है, कंपनी का कैश लेकर बैंक जा रहा था। रास्ते में उसने स्वयं रकम गायब कर दी और फिर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसके साथ लूट की वारदात की है।

पुलिस जांच में हुए बड़े खुलासे

जांजगीर-चांपा एसपी विजय पांडये ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मामले की जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण और आरोपी के बयान में कई विरोधाभास सामने आए। जब दीपेश से गहन पूछताछ की गई, तो उसने सच कबूल कर लिया।

कर्ज चुकाने के लिए रची साजिश

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ही उसने इस फर्जी लूट की साजिश रची और पुलिस को गुमराह किया।

आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दीपेश देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बरामद रकम और लैपटॉप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी