देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण योगदान : पशुपालन राज्य मंत्री श्री पटेल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Milk production plays an important role in the economic development of the country: Minister of State for Animal Husbandry Shri Patel

पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा है कि देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण स्थान है। गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं की नस्ल सुधार कर दुग्ध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी की जा सकती है। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार को एक अभियान के रूप में चलाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादन को 9% से बढाकर 20% तक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें इसे पूरा करना है और गुणवत्ता पूर्ण कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार और ब्रीडिंग कवरेज बढ़ाकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा सकेगी। केंद्र द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को भी प्रदेश में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में गत दिवस कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने, कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा प्रदेश के गौवंश एवं भैंसवंश में नस्ल सुधार को एक अभियान के रूप में चलाने, सॉर्टेड सेक्सड सीमेन तकनीक, साइलेज उत्पादन, फीड एंड फॉडर आदि विषयों पर समस्त प्रतिभागियों से चर्चा एवं संवाद किया गया। कार्यशाला में श्री उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. सत्येंद्र सिंह सचिव पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. पी.एस. पटेल संचालक पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. उमेश चंद्र शर्मा प्रेसिडेंट भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली, डॉ. संजय गोवानी प्रबंध संचालक एमपीसीडीएफ, डॉ. सत्य निधि शुक्ला प्रबंध संचालक राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, डॉ. मनोज गौतम संयुक्त संचालक, राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रदेश के समस्त जिलों से अधिकारी सम्मिलित हुए।

दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के अंत में समस्त प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया और फीडबैक भी प्राप्त किया गया।

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप