,

सातवें आसमान पर दीपिका-रणवीर की खुशी, जल्द ही करोड़ों के घर में होने वाले हैं शिफ्ट, कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप कपल्स में से एक हैं। इस समय कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। दोनों एक्टर्स अगले महीने नन्हे सदस्य का स्वागत करने के लिए तैयार है। दीपिका पादुकोण अगले महीने बेबी को जन्म देने वाली हैं। बेबी के आने से पहले ही कपल का सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है। जी हां, आपको बता दें कि अपने बच्चे के साथ दीपिका नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। खास बात ये है कि दीपिका-रणवीर का नया घर शाहरुख खान के मन्नत के पास ही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर-दीपिका का नया घर बांद्रा बैंडस्टैंड में है। ये एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है। रणवीर-दीपिका का घर चार फ्लोर पर बना है। ये 16-19 फ्लोर पर है। मौजूदा समय में इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

अलीबाग में भी है लग्जीरियस बंगला

रणवीर-दीपिका ने कुछ समय पहले ही अलीबाग में भी घर खरीदा था। जिसकी कीमत 22 करोड़ थी। ये बंगला बहुत ही लग्जीरियस है। दीपिका-रणवीर अपने बंगले में भी शिफ्ट हो सकते थे लेकिन अब उनका ये नया घर बनकर तैयार हो गया है। वहीं रणवीर-दीपिका अब अपने बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एकसाथ फिर दिखेंगे दीपवीर

दीपिका और रणवीर की मुलाकात साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला के सेट पर हुई थी। तब दोनों में दोस्ती हो गई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी। रामलीला के बाद दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें बाजीराव मस्तानी, 83 और सर्कस जैसी फिल्में शामिल हैं।

दीपिका और रणवीर एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। वो रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर के साथ अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…