25 जुलाई 2025: झारखंड की 25 बड़ी खबरें एक नजर में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
25 जुलाई 2025: झारखंड की 25 बड़ी खबरें एक नजर में

1. झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब VC की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी

हेमंत सोरेन कैबिनेट ने तय किया है कि अब विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति राज्य सरकार के हाथों में होगी।

Contents
1. झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब VC की नियुक्ति राज्य सरकार करेगी2. शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली में इलाज जारी3. अगले दो दिन भारी, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी4. अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदला, उर्दू टीचर की भर्ती को मंजूरी5. धनबाद खदान हादसा: सांसद बोले 5 लोग फंसे, प्रशासन ने नकारा6. झारखंड की 8 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने दी जानकारी7. जमशेदपुर में बुलडोजर चला, अवैध दुकानों पर कार्रवाई8. रांची में रहस्यमयी बीमारी से भाई-बहन की मौत, मां गंभीर9. रांची-जमशेदपुर के बीच दौड़ेगी फ्लैश चार्जिंग बस10. झारखंड हाई कोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिला11. झारखंड में मजदूरी 52 रुपए बढ़ी, 94 लाख श्रमिकों को फायदा12. धनबाद में प्रॉपर्टी रेट में बढ़ोतरी तय, अगस्त से लागू होगा नया सर्किल रेट13. रेप-मर्डर केस में हाई कोर्ट ने दी राहत, फांसी को उम्रकैद में बदला14. 19 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दोहरी चुनौती की चेतावनी15. जमशेदपुर में बनेगा नया रेलवे स्टेशन, प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया16. जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार17. रांची में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली18. रांची में नक्शा पास को लेकर हाई कोर्ट का निर्देश19. झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 की मौत, अलर्ट जारी20. मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी, बिहार के मृतक और पुरुषों के खाते में राशि21. इंश्योरेंस पाने के लिए दोनों पैर काटने का सनसनीखेज मामला22. कटहल को जाम समझ बवाल, ड्राइवर बुरी तरह फंसा23. तूफान में भी रुकी नहीं शादी, चर्च में पानी के बीच हुए फेरे24. इंदौर में जन्मे दो सिर वाले जुड़वा बच्चे, डॉक्टर भी चौंके25. झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में धनबाद को सात पदक

2. शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली में इलाज जारी

सीएम हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मंत्री नितिन गडकरी ने मुलाकात की।


3. अगले दो दिन भारी, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी

29 जुलाई तक झारखंड में मूसलधार बारिश की संभावना। खासकर दक्षिण-पूर्व जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अनुमान।


4. अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदला, उर्दू टीचर की भर्ती को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 समेत 21 अहम फैसले लिए गए।


5. धनबाद खदान हादसा: सांसद बोले 5 लोग फंसे, प्रशासन ने नकारा

गिरिडीह सांसद ने बाघमारा की बंद खदान में हादसे का आरोप लगाया, लेकिन प्रशासन ने घटना से इनकार किया।


6. झारखंड की 8 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने दी जानकारी

रेलवे ने बताया कि कुछ ट्रैक कार्यों के चलते झारखंड की 8 ट्रेनें कुछ दिन तक नहीं चलेंगी।


7. जमशेदपुर में बुलडोजर चला, अवैध दुकानों पर कार्रवाई

नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई अवैध दुकानों को ढहा दिया।


8. रांची में रहस्यमयी बीमारी से भाई-बहन की मौत, मां गंभीर

गोलचक्कर इलाके में अज्ञात बीमारी से बच्चों की मौत से दहशत फैल गई है।


9. रांची-जमशेदपुर के बीच दौड़ेगी फ्लैश चार्जिंग बस

गडकरी ने एलान किया – फ्लाइट जैसी लग्जरी सुविधाओं से लैस बसें जल्द दौड़ेंगी।


10. झारखंड हाई कोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिला

जस्टिस तरलोस सिंह चौहान ने 17वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली और कार्यभार संभाला।


11. झारखंड में मजदूरी 52 रुपए बढ़ी, 94 लाख श्रमिकों को फायदा

सरकार ने असंगठित श्रमिकों की दिहाड़ी में बढ़ोतरी की घोषणा की है।


12. धनबाद में प्रॉपर्टी रेट में बढ़ोतरी तय, अगस्त से लागू होगा नया सर्किल रेट

निवेश से पहले जान लें – अगस्त से जमीन और संपत्ति के दाम बढ़ने वाले हैं।


13. रेप-मर्डर केस में हाई कोर्ट ने दी राहत, फांसी को उम्रकैद में बदला

अदालत ने माना कि मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में नहीं आता।


14. 19 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दोहरी चुनौती की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा – एक साथ भारी बारिश और आंधी का खतरा।


15. जमशेदपुर में बनेगा नया रेलवे स्टेशन, प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया

रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में नई पहल।


16. जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

गिरिडीह में जमीन विवाद के चलते दर्दनाक वारदात हुई।


17. रांची में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली

बिजली काटने से पहले चार स्टेप फॉलो करेगा बिजली विभाग।


18. रांची में नक्शा पास को लेकर हाई कोर्ट का निर्देश

नगर निगम को पुराने नियमों के तहत नक्शा पास करने को कहा गया।


19. झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 की मौत, अलर्ट जारी

वज्रपात की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी, सतर्क रहने की अपील।


20. मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी, बिहार के मृतक और पुरुषों के खाते में राशि

किशनगंज के 40 लाभुकों को योजना का लाभ – घोटाले की आशंका।


21. इंश्योरेंस पाने के लिए दोनों पैर काटने का सनसनीखेज मामला

5 करोड़ के बीमा के लिए युवक ने खुद को विकलांग बना लिया।


22. कटहल को जाम समझ बवाल, ड्राइवर बुरी तरह फंसा

कटहल को विस्फोटक समझने पर अफवाह फैली, मामला गरमाया।


23. तूफान में भी रुकी नहीं शादी, चर्च में पानी के बीच हुए फेरे

घुटनों तक पानी में हुई इस अनोखी शादी की तस्वीरें वायरल।


24. इंदौर में जन्मे दो सिर वाले जुड़वा बच्चे, डॉक्टर भी चौंके

डॉक्टर्स के लिए यह मामला बना चुनौती।


25. झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में धनबाद को सात पदक

खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिले का नाम रोशन किया।

DailyHoroscope : 10 मई 2026 का राशिफल

DailyHoroscope : आज का दिन भावनाओं, निर्णयों और नए अवसरों का संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर