झारखंड की 25 बड़ी खबरें | 19 जुलाई 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें | 19 जुलाई 2025

1. 13,300 करोड़ के बकाये की माफी की मांग

हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य पर बकाया 13,300 करोड़ रुपये माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित झारखंड के लिए यह केंद्र और राज्य दोनों की जिम्मेदारी है।

Contents
1. 13,300 करोड़ के बकाये की माफी की मांग2. नगर निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट की सख्ती3. निशिकांत दुबे बोले- मोदी को 75 की उम्र में रिटायर होने की जरूरत नहीं4. मोदी न हों तो BJP 150 सीटें भी न जीत पाए – दुबे5. रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत6. कोडरमा में क्लास के दौरान स्कूल की छत गिरी7. बोकारो मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर8. ‘मंईयां बलवान योजना’ से 30 लाख महिलाओं को लाभ9. मौसम अपडेट: अगले 4 दिन हल्की बारिश की संभावना10. 2 लाख की कंपनी बनाकर हड़पी 103 एकड़ जमीन11. बिजली गिरने से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत12. दोस्तों ने ही की युवक की हत्या, मामूली बात पर लिया जान13. 24 घंटे में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट14. जमशेदपुर में बनेगा वंदे भारत ट्रेन का कोच फैक्ट्री15. जमशेदपुर में बुलडोजर चला, 6 मकान ध्वस्त16. JCAPCPL कर्मचारियों का वेतन 14 हजार बढ़ा17. सरयू राय पर दस्तावेज लीक का आरोप तय18. पलामू में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद19. ऋण चुकता न कर पाने से युवक ने की आत्महत्या20. रांची में 2 घंटे तक बंधक बनाकर 16 लाख की डकैती21. शिवराज सिंह चौहान के रिटायरमेंट पर बयान22. TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर भड़का पाकिस्तान23. कॉलेज में डिग्री के बदले खून मांगने का मामला वायरल24. तीन DNA से पैदा हुआ बच्चा बना चर्चा का विषय25. आकाश प्राइम डिफेंस सिस्टम की कामयाबी

2. नगर निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट की सख्ती

झारखंड हाईकोर्ट ने शहरी निकाय चुनाव में देरी को लोकतंत्र की अवहेलना बताते हुए मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।


3. निशिकांत दुबे बोले- मोदी को 75 की उम्र में रिटायर होने की जरूरत नहीं

मोहन भागवत के 75 साल की उम्र में नेताओं के रिटायरमेंट के बयान पर निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इसकी कोई जरूरत नहीं।


4. मोदी न हों तो BJP 150 सीटें भी न जीत पाए – दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर मोदी पार्टी के नेता न हों तो बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत सकती। वह अगले 15-20 साल तक प्रधानमंत्री रहेंगे।


5. रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत

रांची में एक स्कूल की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मलबे में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


6. कोडरमा में क्लास के दौरान स्कूल की छत गिरी

कोडरमा में भारी बारिश के बीच एक स्कूल की क्लास के दौरान छत गिर गई, जिससे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।


7. बोकारो मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

सरेंडर की तैयारी में लगे कुंवर मांझी नामक इनामी नक्सली को बोकारो में मुठभेड़ में मारा गया। वह आत्मसमर्पण करने वाला था।


8. ‘मंईयां बलवान योजना’ से 30 लाख महिलाओं को लाभ

झारखंड सरकार जल्द ही ‘मंईयां बलवान योजना’ शुरू करेगी, जिससे राज्य की 30 लाख महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेगा।


9. मौसम अपडेट: अगले 4 दिन हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।


10. 2 लाख की कंपनी बनाकर हड़पी 103 एकड़ जमीन

बोकारो में 103 एकड़ जमीन के घोटाले में दो लोगों ने सिर्फ 2 लाख की कंपनी बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया।


11. बिजली गिरने से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत

राज्य में वज्रपात की घटनाओं में एक दिन में 8 लोगों की मौत हो गई, जिसमें महिलाएं और किसान भी शामिल हैं।


12. दोस्तों ने ही की युवक की हत्या, मामूली बात पर लिया जान

रांची में एक युवक की हत्या उसके ही दोस्तों ने कर दी क्योंकि उसने उनके कहने पर गाड़ी के पुर्जे खोलने से मना कर दिया था।


13. 24 घंटे में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।


14. जमशेदपुर में बनेगा वंदे भारत ट्रेन का कोच फैक्ट्री

चाकुलिया में वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे बनने की फैक्ट्री स्थापित होगी, जिससे 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा।


15. जमशेदपुर में बुलडोजर चला, 6 मकान ध्वस्त

प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान में जमशेदपुर में आधा दर्जन मकानों को गिरा दिया।


16. JCAPCPL कर्मचारियों का वेतन 14 हजार बढ़ा

JCAPCPL कर्मचारियों की सैलरी में ₹14,000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही भत्ते भी बढ़ाए गए हैं।


17. सरयू राय पर दस्तावेज लीक का आरोप तय

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में विधायक सरयू राय पर आरोप तय किए गए हैं।


18. पलामू में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद

भारी बारिश के चलते पलामू में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया है, जिससे स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।


19. ऋण चुकता न कर पाने से युवक ने की आत्महत्या

रांची में एक युवक ने कर्ज की वसूली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- “मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका।”


20. रांची में 2 घंटे तक बंधक बनाकर 16 लाख की डकैती

डकैतों ने ट्रांसमिशन स्टोर में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर 16 लाख रुपये की डकैती की। बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया।


21. शिवराज सिंह चौहान के रिटायरमेंट पर बयान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों और रिटायरमेंट पर कहा- “समय बताएगा।”


22. TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर भड़का पाकिस्तान

TRF को आतंकी संगठन घोषित करने और पहलगाम हमले में कार्रवाई पर चीन और अमेरिका के रुख से पाकिस्तान तिलमिला गया है।


23. कॉलेज में डिग्री के बदले खून मांगने का मामला वायरल

झारखंड में एक कोच पर छात्रों से जबरन ब्लड डोनेट करवाने का मामला सामने आया है। जांच की मांग हो रही है।


24. तीन DNA से पैदा हुआ बच्चा बना चर्चा का विषय

ब्रिटेन में तीन लोगों के DNA से एक बच्चा जन्मा है, जिससे मेडिकल साइंस में नया अध्याय जुड़ गया है।


25. आकाश प्राइम डिफेंस सिस्टम की कामयाबी

भारत के आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम ने 4500 मीटर की ऊंचाई पर लक्ष्य को सटीकता से भेदा, वीडियो वायरल हुआ।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

सूरजपुर में बिजली बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

सूरजपुर। जिले में बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और बिजली संकट पर गरजी कांग्रेस

रिपोर्ट- चन्द्रकान्त पारगीर कोरिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल

सूरजपुर में बिजली बिल बढ़ोतरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

सूरजपुर। जिले में बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और बिजली संकट पर गरजी कांग्रेस

रिपोर्ट- चन्द्रकान्त पारगीर कोरिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल

जांजगीर-चांपा: ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का NH-49 पर चक्काजाम

रिपोर्ट- गोल्डी श्रीवास जांजगीर-चांपा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में

भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल

बेमेतरा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की प्रवर्तन निदेशालय

रायपुर में अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तीखा हमला

रायपुर। कांग्रेस द्वारा की जा रही आर्थिक नाकेबंदी पर भारतीय जनता पार्टी

गरियाबंद में RIPA सेंटरों की बदहाली: महिला समूहों का रोजगार भगवान भरोसे

रिपोर्ट- लोकेश सिन्हा गरियाबंद। कांग्रेस शासनकाल में शुरू किए गए महात्मा गांधी

दुनिया का सबसे बड़ा लौह अयस्क भंडार मिला, 6 ट्रिलियन डॉलर का अनुमान

वैज्ञानिकों ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पिलबारा क्षेत्र में एक अद्भुत खोज की

‘सैयारा’ ने मचाया तहलका: पहले चार दिन में तोड़े 11 रिकॉर्ड, अहान-अनीत की जोड़ी ने जीता दिल

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम को अपने पद से

National Flag Day 2025: तिरंगे का गौरवशाली इतिहास और उसका महत्व

BY: MOHIT JAIN हर साल 22 जुलाई को भारत राष्ट्रीय ध्वज दिवस

मुंबई में साइबर ठगी का बड़ा मामला: बुजुर्ग महिला से 7.88 करोड़ की धोखाधड़ी

देश की आर्थिक राजधानी से एक चौंकाने वाली साइबर ठगी का मामला

एक महीने बाद ठीक होकर केरल से ब्रिटेन रवाना हुआ ब्रिटिश फाइटर जेट F-35B

ब्रिटिश रॉयल नेवी का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-35B लाइटनिंग एक महीने से

‘अवतार 3’ की पहली झलक: ₹2156 करोड़ की फिल्म में विलेन Varang का खौफनाक पोस्टर, ट्रेलर जल्द आएगा सामने

जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी ‘Avatar’ के तीसरे पार्ट — ‘Avatar: Fire

लियम डॉसन की टेस्ट में वापसी: 8 साल बाद इंग्लैंड टीम में फिर से मौका

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के

भोपाल का फर्जी वकील 18 साल तक करता रहा वकालत, पकड़ा गया ऐसे

भोपाल से सामने आया है एक हैरान करने वाला मामला, जहां एक

क्या अरुण गोविल की एंट्री रणबीर कपूर के लिए बन सकती है बड़ी मुश्किल?

रणबीर कपूर स्टारर 4000 करोड़ की मेगा फिल्म 'रामायण' बॉलीवुड की सबसे

WWE RAW 21 जुलाई 2025: सभी मैचों के नतीजे, हाइलाइट्स और समरस्लैम 2025 अपडेट

जैसे-जैसे समरस्लैम 2025 नज़दीक आ रहा है, WWE की दुनिया में घमासान

Samsung Galaxy Z Flip 7 vs Moto Razr Ultra 2025: प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और कैमरा में कौन है बेस्ट?

भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट तेजी से ग्रो कर रहा है। हालांकि

रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ में कौन होगा विलेन? करण वीर मेहरा को नहीं मिली जगह

फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म डॉन 3 अपनी घोषणा के बाद से

MP की पहली तेजस एक्सप्रेस: इंदौर से मुंबई अब तेजस के साथ

मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक नई सौगात आ रही है। प्रदेश

6 बड़े बदलावों के बाद ‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली मंजूरी, नूपुर शर्मा का नाम और विवादित डायलॉग हटाए गए

फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ एक बार फिर सुर्खियों में

IND vs ENG: मैनचेस्टर में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, क्या खत्म होगा 89 साल का सूखा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब एक

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मुख्य आरोपी तौसीफ गिरफ्तार

पटना के चर्चित गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या से जुड़े मामले में

जगदीप धनखड़ बने कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले देश के तीसरे उपराष्ट्रपति

74 वर्षीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यकाल के बीच अचानक अपने पद

बेंगलुरु में बड़ा ड्रग रैकेट बेनकाब, साबुन के डिब्बों में छिपाकर ले जाई जा रही थी कोकीन

राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने बेंगलुरु में एक इंटरस्टेट ड्रग रैकेट का

आगरा की स्वच्छता रैंकिंग पर मेयर-आयुक्त ने CM योगी को दी रिपोर्ट

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में आगरा नगर निगम

ग्वालियर: महिला सिक्योरिटी गार्ड ने सीनियर पर लगाया शोषण का आरोप, FIR दर्ज

ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला

Stock Market Today: तेजी के बीच निवेश का सुनहरा मौका

21 जुलाई 2025 को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी।