lok sabha election 2024: तमिलनाड़ु, आंध्रप्रदेश और उड़ीसा राज्यों में कैसा रहेगा ये लोकसभा चुनाव, जानिए कौन सी पार्टी कितनी प्रभावी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. देश भर में 7 चरणों में चुनाव होना है. इसके पहले सभी दल अपनी – अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं पूरे देश में अलग – अलग लोकसभा सीटों का निरक्षण भी शुरू हो गया है. आइए हम आपको बताते हैं तमिलनाड़ु, आंध्रप्रदेश और उड़ीसा में इस बार के चुनाव की क्या स्थिति है.तमिलनाडु: सनातन पर टिप्पणी का दिखेगा असर

यहां की राजनीति द्रमुक व अन्नाद्रमुक के बीच सिमटी रही है. राष्ट्रीय दल इन्हीं के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरते हैं. पिछले चुनाव में द्रमुक की अगुवाई में यूपीए ने 39 में से 38 सीटें जीतीं. इस बार द्रमुक प्रमुख स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म विरोधी बयानों और सरकार के मंत्रियों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों ने भाजपा को तीसरा कोण बनाने का मौका दिया. राज्य भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई की सभाओं में भीड़ अलग संदेश दे रही है.
पिछला परिणामकुल सीटें- 39
द्रमुक- 20
कांग्रेस- 08
अन्य- 10
अन्नाद्रमुक- 01

आंध्रप्रदेश : टीडीपी बड़ी चुनौती में घिरी

लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे. विपक्षी टीडीपी के सामने अभी नहीं, तो कभी नहीं की चुनौती है. टीडीपी की एनडीए में वापसी व भाजपा और जनसेना के साथ गठबंधन से नया समीकरण बना है. राज्य की सत्ता और आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली वाईएसआरसीपी के सामने प्रदर्शन दोहराने की चुनौती. 

पिछला परिणाम 

कुल सीटें- 25
वाईएसआरसीपी- 22 
टीडीपी- 3

ओडिशा: दूर रहकर भी बीजद साथ

सीएम नवीन पटनायक के चेहरे के साथ बीजद राज्य में सबसे ताकतवर. संसद में बीते दस साल से बीजद-भाजपा की दोस्ती चर्चा का विषय रही, मगर गठबंधन पर फैसला नहीं. बीते चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनकर भाजपा ने चौंका दिया था. हालांकि अस्वस्थ चल रहे पटनायक को लेकर कई तरह की अटकलों का बाजार गर्म है. वहीं, कांग्रेस के सामने राज्य में नेतृत्व और संगठन की बड़ी चुनौती सामने है. पिछला परिणाम कुल सीटें- 21 बीजेडी- 12 भाजपा- 8 कांग्रेस- 1

Delhi Election Result 2025 Live: कालकाजी सीट पर आतिशी, बिधूड़ी और अलका का मुकाबला, रुझान क्या कहते हैं?

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार

Nagpur में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें और एक संघ को समर्पित कर दें’

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर

Harda: तालाब निर्माण की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन, नियमों को ताक पर रख चल रहा खेल

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खनिज माफिया