उद्योग, रोजगार का नया हब बनेगा ग्वालियर-चंबल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior-Chambal will become a new hub of industry and employment: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल को एक बड़ी ट्रेन सुविधा उपलब्ध हुई है। अब अंचल के लोग ग्वालियर से ट्रेन द्वारा सीधे बैंगलोर पहुँच सकेंगे। युवाओं के लिये यह विशेष तौर पर तोहफा है। साप्ताहिक ग्वालियर–बैंगलोर ट्रेन सुविधा से आईटी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर से गुरुवार को ग्वालियर से बैंगलोर नई ट्रेन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम से केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअली जुड़े। ग्वालियर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार से मध्यप्रदेश को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक सौगातें मिली हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने रेलवे के क्षेत्र में विकास के कई आयाम छुए हैं। प्रदेश के लगभग 80 रेलवे स्टेशनों जिसमें ग्वालियर भी शामिल है, का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया के समय से ग्वालियर-अंचल को रेल सुविधाओं का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ है, उसी कड़ी में आज ग्वालियर से बैंगलोर के लिये नई ट्रेन सुविधा मिली है।

ग्वालियर में होगी केबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्मभूमि और अटल जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर उनके सम्मान में ग्वालियर में शीघ्र ही केबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा।

ग्वालियर-चंबल बनेगा उद्योग एवं रोजगार हब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से ग्वालियर-चंबल अंचल में रोजगार, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग उद्योग और रोजगार का नया हब बनेगा। युवाओं को उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। ग्वालियर और मालवा अंचल को रेल सुविधा, हवाई सुविधा के माध्यम से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर को नई रेल सुविधा की सौगात देने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल के लिये ग्वालियर से बैंगलोर चलने वाली ट्रेन बड़ी सौगात है। इस ट्रेन के शुरू होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के ऐसे युवा जो आईटी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे हैं उन्हें सीधे बैंगलोर पहुँचने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में विकास के मामले में मध्यप्रदेश के लिये अनेक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। पिछले वर्ष में ही 24 हजार करोड़ रूपए से अधिक के प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश को प्रदान किए गए हैं। प्रदेश के 80 से अधिक रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार और फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि ग्वालियर से आगरा के मध्य भी पैसेंजर ट्रेन संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को उज्जैन तक पहुँचाने के लिये भी रेल मंत्रालय सार्थक प्रयास करेगा।

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के लिये आज ऐतिहासिक दिन है। ग्वालियर को दक्षिण से जोड़ने के लिये नई रेल सुविधा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृत की है। ट्रेन के प्रारंभ होने से ग्वालियर-चंबल संभाग के हजारों हजार लोगों को अब सीधे बैंगलोर पहुँचने के लिये परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बैंगलोर रेलवे स्टेशन महान इंजीनियर श्री विश्वेश्वरैया के नाम पर है। यह सौभाग्य की बात है कि ग्वालियर की प्यास बुझाने वाले तिघरा डैम की डिजाइन भी महान इंजीनियर श्री विश्वेश्वरैया ने तैयार की थी, उनके द्वारा तैयार किया गया डैम आज भी ग्वालियर वासियों की प्यास बुझा रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि नई रेल सुविधा से न केवल ग्वालियर बल्कि शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के लगभग 40 लाख नागरिकों को सुविधा उपलब्ध होगी। आने वाले दिनों में ग्वालियर को रेल मार्ग से कोटा से जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर को बड़ी सौगात मिली है। मध्यप्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों का जीर्णोद्धार कार्य में ग्वालियर का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन का 482 करोड़ रूपए की लागत से जीर्णोद्धार होने पर ग्वालियर-अंचल को एक व्यवस्थित और भव्य रेलवे स्टेशन भी उपलब्ध होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर से इटावा के लिये भी नई रेल सुविधायें उपलब्ध कराने का कार्य किया जाना चाहिए, ताकि ग्वालियर लखनऊ से सीधे जुड सके।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में ग्वालियर को एक नई सौगात मिली है। ग्वालियर को विकास की अनेक सौगातें मिली हैं, इनमें ग्वालियर का नया रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा एवं एलीवेटेड रोड शामिल हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्वालियर – चंबल अंचल में किए जा रहे विकास कार्यों से आने वाले दिनों में ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली-बदली नजर आयेगी।

सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद श्री जयभान सिंह पवैया, श्री विवेक नारायण शेजवलकर, श्री अनूप मिश्रा ने भी ग्वालियर-चंबल अंचल को नई रेल सुविधा उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ambikapur road accident: ई-रिक्शा और पिकअप की टक्कर, 2 युवकों की मौत

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur road accident: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में बीती

Job MPESB Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर निकली भर्ती; आज से शुरू हुए आवेदन

Job मध्य प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों

WhatsApp का नया धमाका: अब भीड़भाड़ में भी आएगी ‘क्रिस्टल क्लियर’ आवाज; जल्द आ रहा है नॉइस कैंसिलेशन फीचर

WhatsApp मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप अपने कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने

Bulandshahr: दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या; घर घुसकर भाई पर भी किया हमला, आरोपी फरार

संवाददाता: सुरेश भाटी Bulandshahr उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित थाना खानपुर

Bhopal : चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार वन्य

Dumka : मोहनपुर गांव में सांस्कृतिक विरासत सहेजने की अनूठी पहल; ‘मांझी थान’ में साप्ताहिक पूजा का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी दुमका के रानीश्वर प्रखंड

IPL 2026 में बेंगलुरु की जीत और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखिए मैच का पूरा हाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने

Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर मां पूनम सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- सही समय पर खुशखबरी आएगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha अक्सर प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते सुर्खियों में

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से तबाही, 10 दिनों में 45 लोगों की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बीते कई दिनों से जारी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. अंबिकापुर में स्कॉर्पियो ने

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. अचलेश्वर मंदिर में पुजारी

6 April 2026 Horoscope : जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार

6 April 2026 Horoscope : चंद्रमा वृश्चिक राशि में, भावनाओं और निर्णयों