,

एक और रेल हादसा, मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 लोगों की मौत, 20 यात्री घायल

देश में एक और रेलगाड़ी हादसे का शिकार बनी। मंगलवार सुबह झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि, 20 यात्री घायल हो गए। कुल घायलों में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उनका घटनास्थल पर ही इलाज कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हावड़ा से सोमवार रात को निकली यह ट्रेन मंगलवार तड़के ही हादसे का शिकार हुई। चक्रधरपुर रेलवे संभाग के पीआरओ ने बताया कि यात्रियों को रवाना करने के लिए ट्रेन का इंतजाम किया जा रहा है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास सुबहर 3 बजकर 45 मिनट पर हुई। यह जगह पश्चिमी सिंहभूम के काफी नजदीक है। बड़ाबांस के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें बी4 डिब्बे में एक यात्री की मौत हुई है। वहीं, इसी कोच में एक अन्य शख्स के फंसे होने की बात सामने आ रही है। बताया गया है कि कुल 16 यात्री डिब्बे थे, एक पैंट्री कार थी, जबकि एक पावर कार थी। घायलों को बड़ाबांस में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है।

रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर- 

टाटानगर : 06572290324
चक्रधरपुर : 06587 238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा: 9433357920, 03326382217
रांची: 0651-27-87115.
एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
पी एंड टी 022-22694040
मुंबई: 022-22694040
नागपुर: 7757912790

दो लोगों की मौत

पश्चिमी सिंहभूम के संभागीय कमिश्नर कुलदीप चौधरी ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम को बुलाया गया है। जिस जगह यह घटना हुई वह पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की सीमाओं के करीब है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा