,

SBI Amrit Vrashti Scheme: SBI की इस स्कीम में पैसा लगाने से आपको मिलेगा तगड़ा ब्याज, जानिए कैसें करें इन्वेस्ट

SBI Amrit Vrashti Scheme: आज के समय में हर व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहता है. जिसके लिए कोई व्यक्ति प्रॉपर्टी खरीदता है तो कोई पैसे इन्वेस्ट करता है. वैसे तो सरकार की ओर से बहुत सी स्कीम चलाई जाती है. इसके साथ ही देश के अलग-अलग बैंक भी इन्वेस्टमेंट की स्कीम चलाते हैं.

इसी तरह देश का सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI भी नयी डिपाजिट स्कीम लेकर आई है. आपको इस स्कीम में इन्वेस्ट करने के बाद अच्छा ब्याज मिलेगा. आप इस स्कीम में इन्वेस्ट करके अच्छा ख़ासा फायदा ले सकते हैं.

आप इस स्कीम में ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से इन्वेस्ट कर सकते हैं.

मिलेगा फिक्स्ड रिटर्न

बता दें आपको इस भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की अमृत वृष्टि नई टर्म डिपॉजिट स्कीम हैं. इस स्कीम में अगर अप निवेश करते हैं तो आपको अपनी बचत पर फिक्स्ड रिटर्न मिलेगा. जाकारी के मुताबिक ये स्कीम 15 जुलाई 2024 को लागु हुई है.

इस स्कीम में आपको 444 दिनों के निवेश पर 7.25%  तक का सालाना ब्याज मिलेगा.

मैच्योरिटी करनी होगी पूरी 

अगर आप इस स्कीम में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 5 लाख रुपये तक की फिक्स्ड डिपाजिट के पैसो को मैच्योरिटी से पहले निकालने पर चार्ज लगेगा. अगर आप मैच्योरिटी होने से पहले पैसे निकालते हैं तो आपको 0.50 फीसदी चार्ज देना होगा.

वहीं अगर आप 5 लाख रूपए से लेकर 3 करोड़ रूपए तक की FD करते हैं तो आपको मैच्योरिटी होने से पहले 1 फीसदी चार्ज देना होगा.

ऐसे करें निवेश 

इस अमृत वृष्टि स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं. आप इस अमृत वृष्टि स्कीम में अगली 31 मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं.

आपको इस स्कीम में ऑफलाइन निवेश करने के लिए SBI की किसी भी ब्रांच में जाकर YONO SBI और Yono Lite (मोबाइल बैंकिंग ऐप) और SBI इंटरनेट बैंकिंग (INB) के जरिए निवेश कर सकते हैं.

 इतना मिलेगा ब्याज 

आपको इस स्कीम की अवधि बढ़ने के साथ-साथ ब्याज दर भी बढ़ जाती है. जैसे

7 से 45 दिन तक निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 3.50%  ब्याज और सीनियर सिटीजन को 4.00% ब्याज मिलेगा.

46 से 179 दिन तक निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 5.50%  ब्याज और सीनियर सिटीजन को 6.00% ब्याज मिलेगा.

180 से 210 दिन तक निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.25%  ब्याज और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज मिलेगा.

211 से 1 साल से कम तक निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.50%  ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.00% ब्याज मिलेगा.

2 साल से 3 साल से कम तक निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 7.00%  ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज मिलेगा.

3 साल से 5 साल से कम तक निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.75%  ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.25% ब्याज मिलेगा.

5 साल से 10 साल तक निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 6.50%  ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज मिलेगा.

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…