,

पप्पू यादव ने RJD को लेकर कुछ ऐसा कहा जो लालू परिवार को नहीं आएगा रास, कांग्रेस को भी दे डाली नसीहत, जानिए

बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाती हुई नजर आ रही है। विस चुनाव से पहले कांग्रेस, बीजेपी, आरजेडी और जेडीयू अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुकी हैं ताकि अपने चिर प्रतिद्वंदी को मात दी जा सके। बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव साल 2025 के अक्टूबर या नवंबर महीने में होने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश की सियासत तेज होती हुई नजर आ रही है। इन सबसे इतर बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कुछ ऐसा बयान दिया है जिससे आरजेडी नाराज हो सकती है। निर्दलीय सांसद ने कहा कि अगर कांग्रेस बिना किसी के साथ आगे बढ़े तो वो बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।

कांग्रेस-आरजेडी को लेकर क्या कहा?

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा “मुझे लगता है कि कांग्रेस को निर्णय लेना चाहिए, अगर कांग्रेस अकेले चलने का फैसला ले ली तो मैं गारंटी दे सकता हूं कि सभी ‘दुकानें’ बंद हो जाएंगी…लोकसभा और राज्य विधानसभा, दोनों की राजनीति अलग-अलग है। जब तक कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन में है, तब तक व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि हम एक नए विकल्प की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, लोग एक नए विकल्प की उम्मीद कर रहे हैं …”

कांग्रेस को पप्पू यादव की सलाह

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था क्योंकि उन्हें बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना था लेकिन आरजेडी और कांग्रेस में जब सीट बंटवारा हुआ तो यह संसदीय क्षेत्र लालू यादव के खाते में चली गई थी। लेकिन कांग्रेस की बात एक न मानकर पप्पू यादव ने पूर्णिया से अपना नामांकन बतौर निर्दलीय उम्मीदवार भर दिया। जिसका फायदा उन्हें हुआ भी। पप्पू यादव ने आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारतीय को भारी मतों से मात देकर यह सीट जीत ली। तब से पप्पू यादव सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से इशारों ही इशारों में आरजेडी पर निशाना साधा है और कांग्रेस को अकले चलने की सलाह दे डाली है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा