,

गोंडा के अखिलेश कुमार वर्मा ने UPSC 2024 में हासिल की 733वीं रैंक, आठवें प्रयास में मिली सफलता

BY: Yoganand Shrivastva

गोंडा जनपद के मनकापुर तहसील अंतर्गत गोहन्ना गांव के निवासी अखिलेश कुमार वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 733वीं रैंक प्राप्त कर जिले और परिवार का नाम गर्व से ऊँचा किया है। यह सफलता उन्हें उनके आठवें प्रयास में मिली है।

अखिलेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मनकापुर स्थित एपी इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी। वर्ष 2006 में उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे कॉलेज में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु के तिरुजिला पल्ली से वर्ष 2012 में बी.टेक की डिग्री हासिल की और उसी वर्ष कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से बैंगलोर में इंजीनियरिंग की नौकरी शुरू की।

हालांकि नौकरी करते हुए उन्होंने लगातार UPSC की तैयारी जारी रखी और कुल सात बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पारिवारिक आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने पहले नौकरी को प्राथमिकता दी, मगर दिल में सिविल सर्विस में जाने का सपना जिंदा रहा।

साल 2022 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर पूरी तरह से UPSC की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करते हुए उन्होंने इस बार अपने आठवें प्रयास में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अखिलेश की इस उपलब्धि से उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उनकी पत्नी अनामिका पटेल, बेटा ऋत्विक वर्मा, बेटी अहाना वर्मा, पिता राजाराम वर्मा और भाई कमलेश वर्मा व वीरेंद्र वर्मा ने उनकी इस सफलता पर गर्व जताया है।

अशोका बिल्डकॉन को ₹569 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट मिला!..यह भी पढ़े

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…