ऑनलाइन गेमिंग के चलते कर्ज में डूबे पुलिस जवान ने खाया ज़हर, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः चेतन सिंह, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

इंदौर। शहर की 15वीं बटालियन में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस जवान ने आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के नागिन नगर इलाके की है।

ऑनलाइन गेमिंग बना आत्महत्या की वजह!

मृतक जवान की पहचान नितेश (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नागिन नगर का निवासी था और 15वीं बटालियन में तैनात था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह काफी समय से ऑनलाइन गेमिंग में लिप्त था और इसी कारण उसने लगभग 5 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। बताया जा रहा है कि कर्जदाता लगातार उससे पैसे की मांग कर रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था।

घर के बाहर खाया ज़हर, अस्पताल में हुई मौत

परिजनों के अनुसार, नितेश ने घर के बाहर ज़हर खाकर उन्हें खुद इस बारे में सूचना दी थी। जब तक वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो चुकी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एरोड्रम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक रूप से मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कर्ज किससे लिया गया था और किस तरह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

मानसिक तनाव बना जानलेवा

यह घटना इस ओर इशारा करती है कि ऑनलाइन गेमिंग और आर्थिक दबाव किस हद तक किसी की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह स्पष्ट हो सके।

राधा की याद: नुसरत की कव्वाली, सीमाओं का अंत!..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए