,

पिछोर पुलिस को बड़ी सफलता: हत्या के 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को दबोचा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टरः शालू, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

शिवपुरी (मध्य प्रदेश): पिछोर थाना पुलिस ने हत्या के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर एक अहम सफलता हासिल की है। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले के दिशा-निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की जानकारी एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने दी।

पत्नी की हत्या कर हुआ था फरार

आरोपी रज्जन उर्फ अज्जू पुरी गोस्वामी पर अपनी पत्नी रचना की हत्या का आरोप है। यह हत्या 28 फरवरी को की गई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी।

मुखबिर की सूचना से मिला सुराग

एक मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस गिरफ्तारी में पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई, उप निरीक्षक संजय लोधी, अजय मिश्रा, एएसआई दीनदयाल शर्मा, कमल बंजारा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र तोमर, आरक्षक देशराज गुर्जर, अरुण मेवाफरोस और मांगीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और मेहनत से हत्या जैसे गंभीर अपराध में फरार आरोपी को पकड़ना संभव हो सका।

बीजापुर में सुरक्षा बलों की नक्सलियों पर बड़ी चोट, 100 से ज्यादा IEDs बरामद…यह भी पढ़े

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में