डोंगरगढ़: पुरानी रंजिश में सुपारी देकर कराई गई हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dongargarh: Murder done by giving contract due to old enmity

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी

रिपोर्ट – अभिलाष देवांगन | स्थान – डोंगरगढ़ (राजनांदगांव)

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम करवारी से लतमर्रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ दिन पूर्व एक खून से लथपथ शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान ग्राम कन्हारगांव निवासी देवलाल मंडावी के रूप में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और हत्या की यह गुत्थी महज कुछ दिनों में सुलझा ली। पुलिस की जांच में सामने आया कि देवलाल मंडावी, आरोपी ओमकार मंडावी के ईंट भट्ठे में काम करता था और उससे उधार में पैसा लिया था। जब ओमकार ने अपने पैसे की वापसी मांगी, तो देवलाल ने झगड़ा किया, जिससे परेशान होकर ओमकार ने उसकी हत्या की साजिश रची।

ओमकार ने पैसे का लालच देकर योगेश चौरे और महेंद्र नेताम को हत्या के लिए उकसाया। दोनों आरोपी इसके लिए तैयार हो गए और तय योजना के अनुसार सागौन की लकड़ी से देवलाल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

डोंगरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच की सराहना की जा रही है।