,

कंकालिन तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ

Beautification work of Kankalin pond was started

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी, कांकेर

कांकेर जिला मुख्यालय के अघन नगर एवं जनकपुर वार्ड की सीमा पर स्थित पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व का कंकालिन तालाब अब जल्द ही एक नए स्वरूप में नजर आएगा। तालाब के गहरीकरण, पचरीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से की गई, जिसकी अनुमानित लागत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इस कार्य का शुभारंभ कांकेर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, कांकेर जिलाधीश निलेश महादेव क्षीरसागर की गरिमामयी उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजा के बाद विधिवत रूप से जेसीबी मशीन से खुदाई कर कार्य प्रारंभ किया गया।

कंकालिन तालाब का नाम माता कंकालिन देवी के नाम पर रखा गया है, जो स्थानीय आस्था का केंद्र रही हैं। तालाब की ऐतिहासिकता इस बात से भी जुड़ी हुई है कि जनश्रुतियों एवं बुजुर्गों की कहानियों के अनुसार यहां पारस पत्थर की मौजूदगी का उल्लेख मिलता है, जिससे जुड़ी कई पौराणिक कथाएं क्षेत्र में प्रचलित हैं।

तालाब के सौंदर्यीकरण से न केवल क्षेत्र की जलसंरचना सुदृढ़ होगी, बल्कि यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र बन सकेगा। नगरवासियों को भी उम्मीद है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह तालाब न सिर्फ धार्मिक, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन जाएगा।

Singrauli में लोकायुक्त की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बड़ा बाबू 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी…

Singrauli में लोकायुक्त की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बड़ा बाबू 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…