नेशनल हाईवे 30 पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The district administration is alert about the accidents happening on National Highway 30

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट: अमरेश कुमार झा, कोंडागांव

कोंडागांव, 24 अप्रैल।
कोण्डागांव जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर आज नेशनल हाईवे विभाग, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे के विभिन्न संवेदनशील और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों में दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्यों की अनुशंसा करना था। निरीक्षण टीम ने चिखलपुटी, दूधगांव, बनियागांव, जोबा, घोड़ागांव, जुगानी पुल, सिंघनपुर और बेड़मा जैसे चिन्हित स्थलों पर जाकर विस्तृत जायजा लिया।

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सड़क के तीव्र मोड़ों, दृश्य अवरोधों (ब्लाइंड स्पॉट), अति गति वाले हिस्सों और खतरनाक स्थानों का विशेष अध्ययन किया। निरीक्षण के पश्चात संबंधित विभागों को कई जरूरी सुधार कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर, चेवरन बोर्ड, दुर्घटना संकेतक बोर्ड, समुचित प्रकाश व्यवस्था और स्पष्ट रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद की जा रही है कि NH-30 पर दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आएगी और यात्रियों की सुरक्षा में भारी सुधार होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Dewas Factory Blast : विस्फोट में कई लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

Dewas Factory Blast : टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, इलाके

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में