बीजापुर अपडेट: माओवादियों के खिलाफ निर्णायक अभियान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur update: Decisive operation against Maoists

3 महिला माओवादी ढेर

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा, बीजापुर (छ.ग.)
दिनांक: 24 अप्रैल 2025

बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिम अंतरराज्यीय सीमावर्ती जंगलों में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का निर्णायक अभियान जारी है। DRG, STF, कोबरा, CRPF और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने माओवादियों की उपस्थिति की पुख्ता सूचना के आधार पर माओवादी विरोधी अभियान चलाया, जिसके दौरान भीषण मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में PLGA बटालियन नंबर 01 की तीन महिला वर्दीधारी माओवादी मारी गईं, जिनके शव मौके से बरामद किए गए हैं। उनके पास से हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं अन्य माओवादी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में कई अन्य माओवादियों के मारे जाने या घायल होने की प्रबल संभावना है। मुठभेड़ स्थल पर मिले खून के निशान और बरामद सामान इस ओर इशारा कर रहे हैं। प्रारंभिक पहचान से यह स्पष्ट हो रहा है कि मारे गए माओवादी PLGA की बटालियन नंबर 01 से संबंधित हैं, जो डीकेएसजेडसी (DKSZC), टीएससी (TSC) जैसे माओवादी संगठनों के तहत सक्रिय हैं।

अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों की टीम जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। यह कार्रवाई माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और माओवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की जा रही है।

25 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल