इंडिगो विमान से टकराई मिनी बस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी सुरक्षा चूक देखने को मिली है। एयरपोर्ट पर खड़े एक इंडिगो एयरलाइंस के विमान से मिनी बस टकरा गई, जिससे हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना में कोई हताहत नहीं

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मिनी बस इंडिगो के विमान के निचले हिस्से (अंडरकैरेज) से टकराई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। टक्कर के कारण बस की छत को नुकसान पहुंचा है। यह हादसा शुक्रवार, 18 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:15 बजे हुआ।

रखरखाव में लगी थी मिनी बस

हवाई अड्डे की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह बस एक थर्ड पार्टी मेंटेनेंस एजेंसी द्वारा संचालित की जा रही थी और विमान रखरखाव के दौरान यह दुर्घटना हुई। प्रशासन ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और संबंधित विभागों को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यह भी दोहराया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा एयरपोर्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इंडिगो ने दी प्रतिक्रिया

इंडिगो एयरलाइंस ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खड़े हमारे एक विमान और एक थर्ड पार्टी वाहन के बीच हुई टक्कर से अवगत हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और अगर ज़रूरत पड़ी तो उचित कार्रवाई की जाएगी।”

CID 2 में धमाल! पार्थ समथान और शिवाजी सतम साथ आएंगे नजर? फैंस के सवालों का जवाब मिला!..यह भी पढ़े

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और