,

RJD का CM नीतीश पर हमला: ’74 साल के युवा ने बिहार को ले डूबा..

- Advertisement -
Ad imageAd image
RJD का CM नीतीश पर हमला: '74 साल के युवा ने बिहार को ले डूबा..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक माहौल गर्म है। RJD ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए एक वीडियो जारी किया है। पार्टी ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ये 74 साल का तथाकथित ‘युवा’ बिहार को ले डूबा! कोरोना काल में महीनों तक बाहर नहीं निकले, महिलाओं और युवाओं को अपमानित किया, ‘सुशासन’ का नारा देकर राज्य को हर क्षेत्र में पिछड़ा बनाया।”

आरोपों की फेहरिस्त में कहा गया कि नीतीश कुमार कभी अनाप-शनाप बयान देते हैं, तो कभी अशोभनीय टिप्पणियों से विवाद पैदा करते हैं। RJD ने दावा किया कि “उनकी पार्टी के लोग भी उनके व्यवहार से शर्मिंदा हैं। दिमाग और जुबान साथ नहीं दे रही, फिर भी कुर्सी पकड़े बैठे हैं। भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ जनता चिल्ला रही है—अब बस करो, कुर्सी छोड़ो!”

पहले भी उठाए थे आरोप

इससे पहले, RJD ने सहरसा में एक दुकानदार की हत्या का मुद्दा उठाते हुए नीतीश सरकार को “चौपट राज” बताया था। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि “सरकारी खजाने से 225 करोड़ रुपये खर्च कर ‘महिला संवाद’ के नाम पर डिजिटल रथ चलाए जा रहे हैं, जबकि बिहार गरीबी से जूझ रहा है।”

चुनावी रणनीति या सच्चाई?

RJD का यह हमला चुनावी रणनीति का हिस्सा लगता है, लेकिन नीतीश कुमार के बयानों और नीतियों को लेकर विवाद पहले भी होते रहे हैं। अब देखना है कि जनता इस आरोप-प्रत्यारोप का क्या जवाब देती है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त