,

कांग्रेस के सामने BJP-RSS कुछ नहीं, हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी… ये देश तोड़ रहे हैं”: राहुल गांधी

- Advertisement -
Ad imageAd image
rahul gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में जिला कांग्रेस अध्यक्षों (DCC) की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने BJP और RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के सामने ये संगठन कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया, लेकिन BJP देश को तोड़ने का काम कर रही है।”

राहुल ने कहा कि आज देश में दो विचारधाराएं टकरा रही हैं – एक तरफ RSS की विचारधारा है, जो तानाशाही, भेदभाव और कमजोर वर्गों का दमन करती है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की विचारधारा है, जो समानता और सभी के अधिकारों की बात करती है।

राहुल गांधी के प्रमुख बयान:

  1. “2-3 बड़े बिजनेसमैन ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रहे हैं” – राहुल ने आरोप लगाया कि कुछ बड़े उद्योगपति मीडिया, टेलीकॉम, जमीन, बंदरगाह और रक्षा सौदों तक पर कब्जा जमा रहे हैं।
  2. “RSS शिक्षा व्यवस्था को खत्म कर रहा है” – उन्होंने कहा कि RSS देश की शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर रहा है, जिससे भविष्य में रोजगार का संकट पैदा होगा।
  3. “कांग्रेस की लड़ाई न्यायपूर्ण भारत के लिए” – राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी की लड़ाई सिर्फ BJP-RSS के खिलाफ नहीं, बल्कि एक ऐसे भारत के लिए है जहां हर नागरिक को समान अधिकार मिले।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – “कांग्रेस संसद के अंदर और बाहर BJP से लड़ रही”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 100 सीटें मिलीं, अगर थोड़ी और मेहनत की होती तो 20-30 सीटें और जीतकर सरकार बना सकते थे। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन ने BJP को 240 सीटों तक सीमित कर दिया।

rahul gandhi
BJP-RSS

योगी आदित्यनाथ ने राहुल पर कसा तंज

इस बीच, UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ANI को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “राहुल जैसे नमूने समाज में रहने चाहिए, ताकि लोग समझ सकें कि कैसे नहीं बनना है।”

देश में बढ़ती बेरोजगारी पर राहुल का हमला

राहुल गांधी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन सरकार चुप है। उन्होंने कहा, “हम छात्रों के हितों से समझौता नहीं करेंगे।”

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र