,

BJP Gen Z Outreach Team: Gen Z पर BJP का फोकस, युवाओं से जुड़ने के लिए बनाई खास टीम; जानिए कौन-कौन है शामिल

BJP Gen Z Outreach Team

BY: Yoganand Shrivastva

BJP Gen Z Outreach Team भारतीय जनता पार्टी ने Gen Z यानी युवा मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने युवाओं के साथ संवाद और संपर्क बढ़ाने के लिए एक विशेष टीम तैयार की है। इस टीम का उद्देश्य युवा पीढ़ी की प्राथमिकताओं और समस्याओं को समझना और उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ना बताया जा रहा है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

BJP Gen Z Outreach Team सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की इस विशेष टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हर्ष सांघवी और ओपी चौधरी शामिल हैं। टीम जल्द ही Gen Z के बीच विशेष आउटरीच कार्यक्रम शुरू कर सकती है।

पार्टी का फोकस युवाओं से सीधे बातचीत करने, उनके मुद्दों को समझने और उनके साथ लगातार संवाद स्थापित करने पर रहेगा।

‘नेशन फर्स्ट’ पर जोर, युवाओं से संवाद बढ़ाने की अपील

BJP Gen Z Outreach Team बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भी युवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से युवा वर्ग के साथ ज्यादा से ज्यादा संवाद करने की अपील की।

उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अनुशासन और संयम बनाए रखने तथा विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर देने की बात कही। साथ ही पार्टी की विचारधारा के साथ ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम करने का संदेश दिया।

PM मोदी की बैठक पर भी नजर

BJP Gen Z Outreach Team बीजेपी की एक अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की जानकारी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न राज्यों के संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में Gen Z को पार्टी से जोड़ने की नई रणनीति को बीजेपी की भविष्य की राजनीतिक तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Read this: UP Assembly Social Media Action: यूपी विधानसभा पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई? सचिवालय ने सोशल मीडिया को लेकर जारी किए सख्त संकेत

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक