,

बीजापुर: सहायक आयुक्त के घर पहुंची ACB और EOW की टीम, मकान को किया सील

बीजापुर: सहायक आयुक्त आनंद जी सिंह के घर पर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीम ने छापेमारी की। इससे पहले उनकी जगदलपुर स्थित संपत्ति पर भी जांच की गई थी।

घर पर नहीं मिले सहायक आयुक्त

टीम सुबह से ही बीजापुर स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पीछे बने उनके घर पर पहुंची, लेकिन सहायक आयुक्त वहां मौजूद नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी के कारण किसी भी प्रकार की तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी।

मकान को किया गया सील

सहायक आयुक्त की अनुपस्थिति के चलते जांच टीम ने उनके घर को सील कर दिया और वहां नोटिस चस्पा कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, अगली कार्रवाई सहायक आयुक्त की उपस्थिति में की जाएगी। फिलहाल, जांच टीम आगे की प्रक्रिया की तैयारी में जुटी हुई है।

BOXING RECAP: कोनलैन, यूबैंक, बहदी, डेविड जिमेनेज़ FIGHTS..यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…