,

हिमाचल कबड्डी टीम चयन विवाद गहराया, पूर्व भारतीय कप्तान अजय ठाकुर के समर्थन में उतरे खिलाड़ी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Himachal Kabaddi team selection controversy deepens, players come out in support of former Indian captain Ajay Thakur

नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम चयन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भारतीय कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान अजय ठाकुर पर लगाए गए आरोपों के बाद कबड्डी जगत में हलचल मच गई है। कई खिलाड़ी अब उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं और उन पर की जा रही नकारात्मक बयानबाजी की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

ऊना से नेशनल खेल चुके और प्रो कबड्डी में यूपी योद्धा टीम का हिस्सा रहे केशव और नालागढ़ के बरूना से एक बार नेशनल खेल चुके व प्रो कबड्डी में दबंग दिल्ली टीम का हिस्सा रहे राहुल चौधरी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अजय ठाकुर के पक्ष में बयान जारी किए हैं। उनका कहना है कि अजय ठाकुर ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काम किया है और उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

इस पूरे विवाद पर अजय ठाकुर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव आकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे लोगों की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उनके द्वारा चुने गए खिलाड़ी विरोध कर रहे द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में हारते हैं, तो वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के साथ-साथ जनता से भी माफी मांगने के लिए तैयार हैं।

यह विवाद उस समय गहराया जब कुछ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, अजय ठाकुर के समर्थन में बढ़ती खिलाड़ियों की संख्या यह संकेत देती है कि उनके द्वारा चयनित खिलाड़ियों पर भरोसा किया जा रहा है।

इस विवाद को लेकर आपके क्या विचार है आप इसे क्या मानते हैं क्या यह विवाद महज व्यक्तिगत और गुटबाजी का परिणाम है?

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस