,

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कांग्रेस की महारैली और प्रदर्शनों से यातायात प्रभावित, कई रास्तों पर प्रतिबंध; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory

BY: Yoganand Shrivastva

Delhi Traffic Advisory राजधानी दिल्ली में रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की महारैली और अन्य प्रदर्शनों के चलते कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। रामलीला मैदान में चुनाव में कथित धांधली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल प्रदर्शन करेंगे। वहीं, इस प्रदर्शन के विरोध में भाजपा और सिख समुदाय के लोगों की ओर से भी प्रदर्शन किए जाने की जानकारी है। स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात परामर्श जारी किया है।

रैली में शामिल होंगे विपक्ष के बड़े नेता

Delhi Traffic Advisory विपक्ष के कई बड़े नेता मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से मिंटो रोड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद राहुल गांधी खुली गाड़ी में रामलीला मैदान पहुंचेंगे। विपक्षी सांसदों के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एकत्र होने के बाद बसों से रामलीला मैदान जाने की भी योजना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रैली की अनुमति दी गई है, लेकिन रोड शो और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। आयोजकों ने महारैली में एक लाख समर्थकों के शामिल होने का लक्ष्य रखा है, जबकि रामलीला मैदान की क्षमता करीब 50 हजार लोगों की बताई गई है।

सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पश्चिमी दिल्ली में यातायात प्रतिबंध

Delhi Traffic Advisory पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। ये व्यवस्था जेल रोड स्थित हरि नगर डीटीसी डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रस्तावित पदयात्रा के मद्देनजर की गई है।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। यातायात की स्थिति को देखते हुए लाजवंती चौक से तिलक नगर के बीच जेल रोड के दोनों कैरिजवे बंद किए जा सकते हैं।

तिलक नगर और राजौरी गार्डन जाने वाले इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Delhi Traffic Advisory हरि नगर से जेल रोड के रास्ते नजफगढ़ रोड और तिलक नगर जाने वाले यात्रियों को लाजवंती चौक, सागरपुर टी-प्वाइंट और पंखा रोड होते हुए सर्विस रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

वहीं, हरि नगर से नजफगढ़ रोड और राजौरी गार्डन जाने वाले यात्रियों को लाजवंती चौक से मायापुरी रोड के रास्ते जाने की सलाह दी गई है। घर से निकलने से पहले यात्रियों को यातायात की स्थिति और पुलिस की ओर से जारी निर्देशों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Read this: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…