,

Namya Smile Foundation: नाम्या स्माइल फाउंडेशन का ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ एजुकेशन कॉन्क्लेव संपन्न, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Namya Smile Foundation

Report: Prem Shrivastva

Namya Smile Foundation विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा और करियर की सीमाओं से आगे बढ़कर नए शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को होटल रैडिसन, जमशेदपुर में ‘बियॉन्ड बाउंड्रीज’ लिबरल आर्ट्स एंड डिजाइन एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में आयोजित इस पूर्णदिवसीय शैक्षणिक सम्मेलन में जमशेदपुर और आसपास के विभिन्न विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप, लिबरल आर्ट्स, डिजाइन, ह्यूमैनिटीज और रचनात्मक शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराना था। इसके साथ ही विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला।

गणमान्य अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

Namya Smile Foundation कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एवं आईएएस अधिकारी राहुल कुमार पुरवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदरा रामम, पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब और नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित रहे।

इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को बदलते समय और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने, पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे सोचने तथा अपनी रुचि, रचनात्मकता और क्षमताओं के अनुसार शिक्षा एवं करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।

बदलते दौर में बहुआयामी शिक्षा की जरूरत : डी.बी. सुंदरा रामम

Namya Smile Foundation टाटा स्टील के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदरा रामम ने कॉर्पोरेट जगत की बदलती आवश्यकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य में केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। कंपनियों को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जिनमें बहुआयामी सोच, रचनात्मकता और विभिन्न विषयों को समझने की क्षमता हो।

उन्होंने कहा कि लिबरल आर्ट्स जैसी शिक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और सोच को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

पढ़ाई का विषय ही भविष्य का करियर तय नहीं करता : एसएसपी

Namya Smile Foundation पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं है कि जिस विषय की पढ़ाई की है, उसी क्षेत्र में आगे बढ़कर करियर बनाया जाए।

अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने चिकित्सा की पढ़ाई की थी, लेकिन आज सिविल सेवा के माध्यम से देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अवसरों को पहचानने तथा भविष्य के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

उच्च शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं बनने देगी सरकार : राहुल कुमार पुरवार

मुख्य अतिथि राहुल कुमार पुरवार ने कहा कि झारखंड सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बदलती तकनीक और समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षा प्रणाली को आसानी से अपना सकें।

उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार की ओर से पर्याप्त छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

छह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की रही सहभागिता

कॉन्क्लेव की प्रमुख उपलब्धि देश के छह प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की सहभागिता रही। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, लिबरल आर्ट्स, डिजाइन और रचनात्मक क्षेत्रों में उपलब्ध शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराया। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर अपनी शैक्षणिक और करियर संबंधी जिज्ञासाओं के समाधान का अवसर मिला।

Read this: Ujjain: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं तमन्ना भाटिया, अभिनेता विनीत शर्मा ने भी किए दर्शन; नंदी हॉल में लिया आशीर्वाद

Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की पहली तस्वीर

Omar Abdullah Marriage जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान…

Ganja Smuggling : जबलपुर में ट्रक पकड़ा, ₹4 करोड़ का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट- सोमनाथ मिश्रा Ganja Smuggling : जबलपुर, मध्यप्रदेश में नशे के अवैध…