Mahagama Run for Unity राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को महागामा अनुमंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), महागामा और मेहरमा के पुलिस निरीक्षक तथा महागामा, मेहरमा और बलबड्डा के थाना प्रभारी सहित महागामा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल हुए।
अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथ
Mahagama Run for Unity कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इसके बाद अनुमंडल कार्यालय, महागामा से महागामा थाना तक एकता दौड़ आयोजित की गई।
सरदार पटेल के योगदान को किया याद
Mahagama Run for Unity एकता दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा।


