,

CG SIR TAKRAR : एसआईआर पर जारी है सियासी तकरार, ‘वोट बचाओ’ की हुंकार भर रहा विपक्ष

CG SIR TAKRAR BJP CONGRESS

ब्यूरो रिपोर्ट, रायपुर

CG SIR TAKRAR : रायपुर, पूरे देश के साथ इन दिनों छत्तीसगढ़ की सियासत में वोट,लोकतंत्र और चुनाव आयोग को लेकर घमासान मचा है…. एक तरफ कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के जरिए वोट चोरी और SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाने जा रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है… कांग्रेस जहां चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है, वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस की हार की हताशा और राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश बता रही है..

CG SIR TAKRAR : ‘अराजकता हटाओ’ का नारा लाया सत्तापक्ष

पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी एसआईआर को लेकर घमासान मचा हुआ है..1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की वोट बचाओ रैली है… लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है.. प्रदेश से हजारों नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं.. रायपुर से 14 बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया गया है…कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिए कथित वोट चोरी, मतदाता सूची में गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है..

CG SIR TAKRAR : कांग्रेस बोली-बीजेपी को जिता रहे ज्ञानेश

कांग्रेस की इस लामबंदी के बीच बीजेपी भी आक्रामक है…बीजेपी भी देशभर में लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान चला रही है….बीजेपी का आरोप है कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही..एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है..

CG SIR TAKRAR : बीजेपी का पलटवार-हमें मिला जनादेश

कुल मिलाकर एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस वोट बचाने के नाम पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में बीजेपी जवाबी मोर्चाबंदी है… देखना ये है कि लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों के नाम पर चल रही इस सियासी जंग में जनता किसके साथ खड़ी दिखती है.

ये भी जानिए : CG Cyclone Politics : दरवाजे पर कुदरती आफत, मिल पाएगी राहत, विपक्ष को क्यों नहीं सरकार की तैयारियों पर एतवार ?

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Delhi Rally : विपक्ष का सियासी मंच, PM ने बताया अराजकता का प्रपंच

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Delhi Rally : देश की राजनीति में लोकतंत्र, संविधान…

MP Politics : BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Politics : मध्यप्रदेश में सियासत एक बार फिर…

Bhopal: स्वदेशी अपनाकर ही 2047 तक आत्मनिर्भर बन सकता है भारत: सुरेंद्र शर्मा

Bhopal: भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं…

दिल्ली में आज Diljit Dosanjh का शो, रात 10 बजे तक चलेगा कार्यक्रम; पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Diljit Dosanjh : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता दिलजीत…