,

BJP के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन; CM योगी ने जताया दुख

BJP

BJP लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया। इस दुखद जानकारी को स्वयं कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

BJP कलराज मिश्र ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा ने अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी शोक जताते हुए कहा कि सत्यवती मिश्रा के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Read this: Anwar Ibrahim ने पहलगाम पर पाकिस्तान को लेकर नहीं दिया सीधा जवाब, बोले- स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररिज्म का ठोस सबूत नहीं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…