सैफ ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानें का था हमले का कारण?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Saif narrated his ordeal to the police, shocking incident

बॉलीवुड अभिनेताओं पर हमलों के सिलसिले लगातार जारी है। हाल ही में सैफ अली खान के घर में घुसकर एक आरोपी ने उनपर और उनकी नर्स पर हमला किया, जिसमें सैफ गंभीर रुप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने सैफ को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया जहां से इलाज के बाद सैफ घर वापस लौट आए है। पुलिस समेत सैफ का परिवार भी उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित है। लीलावती अस्पताल से घर पहुंचे सैफ अली खान ने पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवाया है।

सैफ अली खान ने पुलिस को दिया बयान

खबरों के मुताबिक सैफ अली खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वो और करीना अपने कमरे में थे, तभी उन्हें अपनी नर्स एलियामा की चीखें सुनाई दीं। तुरंत सैफ और करीना जहांगीर के कमरे की ओर दौड़े, जहां एलियामा सो रही थी। वहां पहुंचते ही उन्हें एक अजनबी शख्स दिखाई दिया जो फिलिप पर हमला कर रहा था। सैफ ने उस हमलावर को पकड़ लिया, लेकिन हमलावर ने पीछे मुड़कर सैफ पर चाकू से हमला किया।

सैफ को पीठ, गर्दन और कई जगहों पर कई बार चाकू लगा, जिससे वो घायल हो गए लेकिन उन्होंने किसी तरह खुद को छुड़ा लिया और हमलावर को धक्का देकर उसे भागने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच उनकी नर्स एलियामा ने हमलावर से लड़ते हुए, जहांगीर को कमरे से निकालकर सुरक्षित किया और कमरे को बंद कर दिया। सैफ ने बताया कि वो सब इस स्थिति से सदमे में थे कि आखिर वो व्यक्ति घर में कैसे घुस आया। सभी को ये घटना हैरान कर रही थी और साथ ही ये भी समझ में नहीं आ रहा था कि हमलावर को किसने अंदर आने दिया।

सैफ के करीबी दोस्त ने की मदद 

सैफ की हालत गंभीर थी और घायल होने के बाद वो खुद से ऑटो ड्राइवर की मदद से लीलावती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उनके परिवार के एक करीबी दोस्त अफसर जैदी ने सैफ की मदद की। अफसर जैदी ने मीडिया से बात करने से परहेज किया और बताया कि वो सैफ के परिवार के अनुरोध पर अस्पताल पहुंचे थे। वो सैफ को अस्पताल लेकर नहीं गए थे, बल्कि बाद में परिवार द्वारा अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने बाकी की औपचारिकताएं पूरी की।

सैफ की हालत अब स्थिर

अस्पताल में इलाज के बाद सैफ को डिस्चार्ज कर दिया गया और वो अब घर में आराम कर रहे हैं। परिवार के सदस्य, खासकर करीना कपूर और सैफ के करीबी दोस्त इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे। इस पूरे घटनाक्रम ने सैफ के साहस और परिवार के एकजुटता को प्रदर्शित किया।

ये घटना न सिर्फ बॉलीवुड के सितारों के जीवन को बल्कि आम आदमी के लिए भी एक मैसेज देती है कि संकट के समय में केवल साहस और समझदारी ही हमें सुरक्षित रख सकती है। सैफ अली खान की ये बहादुरी आज के समय में एक प्रेरणा बन गई है और उनके परिवार ने भी इस कठिन घड़ी में एक-दूसरे का साथ दिया है।

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य